एक्सप्लोरर

भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'

ब्रिक्स समिट में तारिक रहमान के नहीं आने पर बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने कहा कि विदेश नीति को थोड़े समय के राजनीतिक फायदे-नुकसान के हिसाब से नहीं चलाया जा सकता है.

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ब्रिक्स समिट में बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान के भारत नहीं आने पर तीखी आलोचना की है. उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि बांग्लादेश ने भारत में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया.

उन्होंने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा, ''विदेश नीति को थोड़े समय के राजनीतिक फायदे-नुकसान के हिसाब से नहीं चलाया जा सकता है. ब्रिक्स समिट में बांग्लादेश की भागीदारी से उसके आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए नए अवसर खुलते.''

चरमपंथ बढ़ रहा है- शेख हसीना

शेख हसीना ने कहा, ''बांग्लादेश को एक परिपक्व, संतुलित और आत्मविश्वास से भरी विदेश नीति की जरूरत है.'' उन्होंने कहा कि अगर नई दिल्ली में उनकी (शेख हसीना) मौजूदगी ही रहमान के शिखर सम्मेलन में शामिल न होने की वजह थी, तो यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि दो देशों के रिश्ते किसी एक व्यक्ति से जुड़ी निजी बातों या राजनीतिक संवेदनशीलता के आधार पर तय नहीं किए जा सकते.

बांग्लादेश में व्यापक हिंसा के बाद 5 अगस्त 2024 को शेख हसीना भारत आईं थी. हिंसक भीड़ प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंच गई थी. इसके बाद वो जान बचाकर भागीं. तब से ही वो भारत में हैं. उन्होंने कहा है कि जो भी परिस्थिति हो, वो बांग्लादेश लौटेंगी.

उन्होंने कहा, ''बांग्लादेश एक गंभीर राष्ट्रीय संकट से गुजर रहा है और लोकतांत्रिक गुंजाइश खत्म हो गई है. बांग्लादेश में अब चरमपंथी ताकतों को फिर से जगह मिल गई है.''

बांग्लादेश लौटने के सवाल पर क्या बोलीं शेख हसीना?

बांग्लादेश अवामी लीग की अध्यक्ष शेख हसीना ने वापस देश लौटने के सवाल पर कहा कि मैं बांग्लादेश के लोगों के साथ खड़ी होना चाहती हूं, उनके अधिकारों के लिए लड़ना चाहती हूं और लोकतंत्र, सुरक्षा व विकास को बहाल करने में मदद करना चाहती हूं.

6 जनवरी 2009 से 5 अगस्त 2024 तक बांग्लादेश की पीएम रहीं शेख हसीना ने कहा कि मेरा बांग्लादेश लौटना लोकतंत्र, वोटिंग के अधिकार और कानून के शासन को बहाल करने की लड़ाई का हिस्सा है.

जीवन प्रकाश, एबीपी न्यूज़ में नेशनल टीम लीड हैं. राजनीतिक खबरों में दिलचस्पी है और लगातार लिखते रहे हैं. नई और बड़ी खबरों की तलाश रहती है. ब्रेकिंग न्यूज़ पर खास फोकस रखते हैं. 8 सालों से अधिक समय से एबीपी में कार्यरत है. 2019 के लोकसभा चुनाव में कवरेज के लिए एबीपी न्यूज ने श्रेष्ठ सम्मान से नवाजा. पत्रकारिता जगत में करीब 11 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ नेशन में बतौर सब एडिटर कार्यरत रहे. 2015 में जिया न्यूज से इंटर्नशिप शुरू करने के बाद एनएनआईएस न्यूज एजेंसी, न्यूजरूम पोस्ट वेबसाइट में काम किया. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं.

Mail Id- jeevanp@abpnetwork.com
Linkdin: https://in.linkedin.com/in/jeevan-prakash-1bab03164
Facebook- https://www.facebook.com/share/1LjCA2q3w1/

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
Advertisement

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget