एक्सप्लोरर

महाकुंभ: 144 साल बाद बने दुर्लभ संयोग पर बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, इस बात पर जताई नाराजगी

Maha Kumbh 2025 prayagraj: ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने महाकुंभ में 144 साल बाद बन रहे दुर्लभ संयोग पर बड़ी बात की है. उन्होंने इस बात पर नाराजगी भी जताई है.

Shankaracharya Avimukteshwarananda Saraswati: प्रयागराज महाकुंभ में देश के कोने-कोने से लोग पहुंच रहे हैं. माघी पूर्णिमा के स्नान से पहले ही कुंभनगरी श्रद्धालुओं की भीड़ से पट गई है. इस बार कहा जा रहा है कि संगम के तट पर 144 साल दुर्लभ संयोग बना है जिसमें विश्व का सबसे बड़ा सांस्कृतिक आयोजन हो रहा है. इस संयोग का पुण्य कमाने के लिए और भी ज्यादा लोग संगम नगरी पहुंच रहे हैं. लेकिन, अब इस संयोग को लेकर ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपनी राय रखी है. 

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती लगातार कुंभ में प्रशासनिक व्यवस्थाओं से लेकर तमाम मुद्दों को लेकर अपनी बात स्पष्टता से रखते आए हैं. हाल में दैनिक जागरण को दिए इंटरव्यू में उन्होंने इस बार महाकुंभ को लेकर 144 साल बाद बन रहे दुर्लभ संयोग को लेकर अपनी राय रखी. उन्होंने इस तरह की घोषणाओं को उचित नहीं बताया. शंकराचार्य ने कहा कि महाकुंभ हर 12 साल के बाद आता है. कई बार तो कुंभ 11 साल पर भी लगता है. 

144 साल के दुर्लभ संयोग पर कही ये बात
शंकराचार्य ने कहा कि जब मेला प्रशासन द्वारा आधिकारिक रूप से इस बात को कहा जा रहा था तो उन्होंने इससे मौखिक और लिखित रूप से इसका विरोध किया था और कहा था कि कुंभ को संख्या से मत जोड़िए क्योंकि कुंभ तिथि और ग्रहों के संयोग से लगता है. असल में प्रयाग का गजेटियर देखेंगे तो पिछला कुंभ कब लगा था पता चल जाएगा. कुंभ माघ के महीने में तिथियों से होता है. इसमें अंग्रेजी की तारीख लगाना न्यायसंगत नहीं है. 

इस इंटरव्यू के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने महाकुंभ से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी बात की और महाकुंभ व संगम की महिमा शक्ति के बारें में जिक्र किया. उन्होंने कहा कि संगम में दो धाराएं आपस में मिल रही है. संगम हमारी एकता, प्रेम और त्याग का प्रतीक है. वहीं मौनी अमावस्या पर हुए हादसे के लिए शंकराचार्य ने प्रशासन को गलत बताया और कहा कि इस तरह के हादसे से बचा जा सकता था. जब पता था कि हमारे पास इतनी जगह है तो पहले से समुचित व्यवस्था क्यों नहीं बनाई गई. एक ज़िम्मेदार व्यक्ति के द्वारा ये कहना कि संगम पर कोई हादसा नहीं हुआ अफवाहों पर ध्यान न दें ये अनुचित है. हमारी व्यवस्था में चूक हुई इसकी समीक्षा होनी चाहिए. 

महाकुंभ में माघी पूर्णिमा स्नान को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, मेला क्षेत्र नो व्हीकल जोन घोषित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget