एक्सप्लोरर

'सपा PDA की रक्षक नहीं भक्षक है', अरुण राजभर ने नेता प्रतिपक्ष पद का जिक्र कर किया हमला

Azamgarh News: सुभाषपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने आज आजमगढ़ पहुंचे. यहां उन्होंने सपा के पीडीए फॉर्मूला पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वोट लेना होता है तो पीडीए याद आता है.

Azamgarh Today News: लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद एनडीए में शामिल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुट गई है, जिसके तहत पार्टी ने सदस्यता अभियान चलाया है. सदस्यता अभियान की समीक्षा करने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता अरुण राजभर मंगलवार को आजमगढ़ पहुंचे.

जिला मुख्यालय स्थित नेहरू हाल में मीडिया से बात करने हुए सुभासपा नेता ने समाजवादी पार्टी की तरफ से माता प्रसाद पांडेय को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर पर कहा कि सपा ने पीडीए के साथ छल किया है. जब वोट लेना होता है तो पीडीए याद आता है, लेकिन जब हिस्सेदारी देने की बात होती है छल किया जाता है. इनका काम है पीडीए के महा पुरुषों को माला पहनाओं और उनके विचारों पर ताला लगाओ.

सपा ने कांग्रेस की बैसाखी का सहारा लिया है?

अरुण राजभर ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को एहसास हो गया है कि अकेले दम पर सरकार बनने वाली नहीं है, इसलिए उन्होंने कांग्रेस की बैसाखी का सहारा लिया है और कांग्रेस ने मन बना लिया है कि बैसाखी बनकर समाजवादी पार्टी को समाप्त कर देना है. सपा सिर्फ सुभासपा का नाम लेकर जिंदा रहना चाहती है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस ने झूठ बोलकर चुनाव जीते. संविधान खतरे में है, आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा, खटाखट साढ़े आठ हजार रुपए खाते में डाल जाएंगे इस तरह के झूठ के सहारे मतदाताओं को गुमराह किया गया.

''रक्षक नहीं भक्षक हैं''

जब पीडीए की बात होती है तो बाबा साहब के सम्मान की भी बात होनी चाहिए सपा के लोग कहते हैं कि जहां भी बाबा साहब की मूर्ति लगती है, वहां जमीन कब्जा कर लेते हैं. जिधर उंगली दिखाते हैं वहां कब्जा करने के लिए चले जाते हैं, जिन्होंने प्रमोशन में आरक्षण खत्म किया हो पिछड़े दलित और अल्पसंख्यकों को हिस्सेदारी देने के नाम पर सिर्फ वोट लेने का काम हो किया हो, जनता उनको समझ गई है. वह पीडीए के रक्षक नहीं हो सकते हैं पीडीए के भक्षक हैं. 

बीजेपी में नहीं है आंतरिक कलह?

अरुण राजभर ने इस बात से इनकार किया कि प्रदेश सरकार में सीएम और डिप्टी सीएम के बीच कोई मनमुटाव नहीं है. कहा कि यह सिर्फ मीडिया की देन है.

अधिकारियों को लेकर ये क्या बोल दिए अरुण राजभर

अरुण राजभर ने कहा कि इस बात को स्वीकार किया कि उत्तर प्रदेश में कुछ ऐसे अधिकारी हैं, जो पुरानी विचारधारा के हैं, जो सपा बसपा और कांग्रेस की मानसिकता से ग्रसित हैं, लेकिन यूपी सरकार ने 7 साल के कार्यकाल में बहुत से अधिकारियों का मिजाज बदल दिया है. जो बचे हैं उनको भी बदल दिया जाएगा. आज हर एक अधिकारी फोन करने पर रिस्पांस दे रहा है. पीड़ितों के काम हो रहे हैं. 

अरुण राजभर ने केशव प्रसाद मौर्य के बयान का किया समर्थन 

अरुण राजभर ने केशव प्रसाद मौर्य की बात से सहमति जताते हुए कहा कि सरकार से बड़ा संगठन होता है यह हर कोई मानता है. कहा कि अगर कार्यकर्ताओं में निराशा है तो हम लोग सामंजस्य बैठाकर संगठन और सरकार में तालमेल कराएंग. कहा की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी आगामी जिला पंचायत चुनाव अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी और 2027 में एनडीए के साथ मिलकर फिर सरकार बनाएंगे.

ये भी पढ़ें: यूपी में 'लव जिहाद' रोकने वाला बिल हुआ पास तो क्या बोले अखिलेश यादव? सामने आई प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: मुख्यमंत्री योगी ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
मीरजापुर: मुख्यमंत्री योगी ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
Lucknow News: उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिली गति, ईवी क्रय सब्सिडी योजना में लखनऊ सबसे आगे
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिली गति, ईवी क्रय सब्सिडी योजना में लखनऊ सबसे आगे
UP News: योगी सरकार की 'कैशलेस चिकित्सा सुविधा' योजना , 12 लाख शिक्षकों को मिलेगा लाभ
वाराणसी: योगी सरकार की 'कैशलेस चिकित्सा सुविधा' योजना , 12 लाख शिक्षकों को मिलेगा लाभ
UP News: प्रदेश में अपराध पर सरकार का अंकुश: साइबर सुरक्षा, फॉरेंसिक क्षमता पर सरकार का जोर
प्रदेश में अपराध पर सरकार का अंकुश: साइबर सुरक्षा, फॉरेंसिक क्षमता पर सरकार का जोर

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget