एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में 10 वीं, 12 वीं और डिग्री कॉलेजों के छात्रों को मिलेगा मुफ्त टैबलेट, धामी सरकार का बड़ा फैसला

निशुल्क टैबलेट योजना से राजकीय स्कूलों में 10 वीं और 12 वीं में पढ़ने वाले 1,59,015 विद्यार्थी और डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाले 1,15,000 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे.

देहरादून: उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने मंगलवार को राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं और डिग्री कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को निशुल्क टैबलेट दिए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया. इसके अलावा, मंत्रिमंडल ने आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर न्यूनतम 6500 रुपये प्रतिमाह करने का भी फैसला लिया है.

बैठक के बाद निर्णयों की जानकारी देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि निशुल्क टैबलेट योजना से राजकीय स्कूलों में 10 वीं और 12 वीं में पढ़ने वाले 1,59,015 विद्यार्थी और डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाले 1,15,000 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे. उन्होंने बताया कि टैबलेट की खरीद के लिए एक समिति गठित की गई है.

मंत्रिमंडल ने एक अन्य निर्णय में हल्द्वानी और दून राजकीय मेडिकल कॉलेज में पढ़ने के बाद राज्य को अपनी सेवाएं देने का बांड भरने वाले छात्रों की फीस कम करने पर सैद्धांतिक सहमति दी और तय किया गया कि इस संबंध में कैबिनेट की अगली बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा.

उत्तराखंड में 2022 में विधानसभा चुनाव होना है

देवभूमि कहे जाने वाले उत्तराखंड में अगले साल यानि 2022 में विधानसभा चुनाव होना है. इसी साल उत्तराखंड में लोगों ने बार-बार मुख्यमंत्री बदलते हुए देखा है. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब इस पहाड़ी राज्य में मुख्यमंत्री बदला गया हो. कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दलों के ज्यादातर सीएम अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए हैं. ऐसे में पुष्कर सिंह धामी सरकार चुनाव से पहले लोगों को सौगात देने में लगी है.

यह भी पढ़ें-

Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर कांड में अंकित दास ने किया सरेंडर, किसानों को कुचलने का आरोप

CNG-PNG Price: आम आदमी को झटका, यूपी में फिर बढ़े सीएनजी और पीएनजी के दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज

वीडियोज

Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget