एक्सप्लोरर

100 साल से बन रहा है ये मंदिर, खूबसूरती निहारने को दूर दूर से आते हैं लोग

आगरा में ताज महल के बारे में सभी जानते हैं। लेकिन क्या आपको ये पता है कि इसके अलावा भी यहां एक खूबसूरत मंदिर है जिसे कोई एक बार देख लेता है तो हैरान रह जाता है। हम आपको बताते हैं 100 साल पुराने इस खूबसूरत मंदिर की कहानी।

आगरा, एबीपी गंगा। संत परंपरा में राधा स्वामी मत अपना विशेष स्थान रखता है। आगरा के पन्नी गली में खत्री परिवार में जन्मे शिवदयाल सिंह ने इस राधा स्वामी मत की स्थापना की थी जो बाद में अपने भक्तों के बीच स्वामी जी महाराज के नाम से जाने गए। आगरा के स्वामीबाग में स्वामी जी महाराज की समाधि पर आज एक विशेष, भव्य और अलौकिक मंदिर बनकर तैयार हो गया है, इस मंदिर की नींव 1903 में डाली गई थी, हम आपको इस मंदिर की खूबसूरती के साथ साथ इस मंदिर के आध्यत्मिक और धार्मिक रूप के बारे में बताएंगे।

आगरा के स्वामीबाग स्थित सफेद संगमरमर से बना राधास्वामी मंदिर आज लाखों करोड़ों श्रद्धालओं की आस्था को बहुत बड़ा केंद्र बना हुआ है। बताया जाता है साल 1903 में इस मंदिर की आधार शिला रखी गयी थी और आज भी 100 साल बीत जाने के बाद आज भी लगातार इसका निर्माण कार्य हो रहा है।

100 साल से बन रहा है ये मंदिर, खूबसूरती निहारने को दूर दूर से आते हैं लोग

161 फीट ऊंचे राधास्वामी मंदिर पर 31 फीट ऊंचे कलश की स्थापना की गई है जिस पर करीब 17 किलोग्राम सोने की परत चढ़ाई गयी है।

कहा जाता है कि जब स्वामी जी महाराज के भक्तों की संख्या बढ़ने लगी और उनका पन्नी गली स्थित घर छोटा पड़ने लगा तो उन्होंने अपने आश्रम के लिए एक जगह तलाशना शुरू कर दिया। वसंत पंचमी के दिन साल 1861 में स्वामी जी महाराज ने अपने राधास्वामी मत को शुरू किया और देखते ही देखते जब उनके अनुयायियों की संख्या बढ़ने लगी तो उन्होंने एक मल्लाह से जगह खरीदकर स्वामीबाग आश्रम की स्थापना की जो आज के समय में राधास्वामी मत से जुड़े लोगों का सबसे बड़ा भक्ति का केंद्र है।

100 साल से बन रहा है ये मंदिर, खूबसूरती निहारने को दूर दूर से आते हैं लोग

15 जून साल 1878 में स्वामी जी महाराज परलोक गमन हुए तो उनके द्वितीय सन्त हुजूर महाराज ने पवित्र रज को प्रतिष्ठापित किया और उनकी स्वामीबाग में ही समाधि बनाई, जहां स्वामी बाग में उन्होंने अंतिम समय बिताया और जहां वह अपने अनुयायियों के साथ सत्संग किया करते थे। साल 1879 में स्वामीबाग में समाधि का निर्माण किया गया जो लाल पत्थरों से बनी हुई थी।

लेकिन बाद में जो स्वामी जी महाराज की समाधि के ऊपर जो निर्माणाधीन भव्य मंदिर देख रहे हैं। उसको राधास्वामी मत के तीसरे संत सतगुरु महाराज साहब के आदेश से बनाया किया जा रहा है। क्योंकि उनका विचार था कि इस मत का भविष्य में बहुत अधिक विस्तार होने वाला है। ताकि ये जगह उनके माकूल श्रद्धांजलि का केंद्र बने और यहां सत्संगियों के मिलने और अभ्यास का केंद्र बने।

100 साल से बन रहा है ये मंदिर, खूबसूरती निहारने को दूर दूर से आते हैं लोग

उसके बाद साल 1879 में बनी समाधि को गिराकर आज जो भव्य रूप दुनिया देख रही है उसकी कल्पना की गई। वर्तमान समाधि की रूपरेखा महाराज साहब के निर्देश पर इटैलियन फर्म फ्रिजोनि ने डिजायन की, और इसमें कुछ संशोधन लाला तोताराम ने किये। और आज इस मंदिर का भव्य रूप दुनिया के सामने है।

इस मंदिर में भारत की धरोहर नक्काशी, पच्चीकारी का अद्भुत कला नजर आती है, जो यहां आने वाला कोई भी व्यक्ति यहां आता है, तो इसकी तारीफ करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। राधास्वामी मंदिर में भारत के विभिन्न प्रान्तों और धर्मों के समृध्द सांस्कृतिक विचारों का समावेश बड़ी खूबसूरत तरीके से किया गया है।

161 फीट ऊंचे मंदिर और उस पर लगे 31 फीट ऊंचे कलश को बाहर से देखने पर गगनचुम्भी किसी इमारत का अहसास होता है। भूमि तल पर सत्संग हाल का निर्माण किया गया है जो 68 गुना 68 फीट का है। मंदिर की दीवारों पर संत सतगुरुओं की वाणी तराशी गयी है। स्तम्भों पर गुरु के वचन तराशे गए हैं। फूल पत्तियों की नक्काशी बता रही है कि इस मंदिर के जरिए पर्यवारण के प्रति प्रेम को भी ज़ाहिर किया गया है।

दीवारों पर राधास्वामी नाम कई भारतीय भाषाओं में तराशे गए हैं। हाल के केंद्र में स्वामीजी महाराज और उनकी धर्मपत्नी राधा जी महाराज की पवित्र चैतन्य रज स्थापित की गई है। तल के चारों ओर बरामदा है और 52 कुओं पर इस विशालकाय खूबसूरत मंदिर की आधारशिला रखी गयी है। मंदिर के चारों तरफ 20 फुट चौड़ी नहर भी बनाई गई है जिसमें फव्वारे लगे हुए हैं। पूर्व दिशा में स्वामी जी महाराज का पवित्र कुआं है जो बहुत खूबसूरती से मंदिर से ही जोड़ लिया गया है। मंदिर के बारे में कहा जाता था कि इसे श्राप है कि ये कभी पूरा नहीं होगा लेकिन ये मंदिर का निर्माण कार्य पूर्णता की ओर है। मंदिर प्रशासन के हिसाब से 1903 से शुरू हुए इस मंदिर के पूरी तरह पूर्ण होने में अभी 6 से 7 साल और लग सकते हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gorakhpur News: जीबीसी 5.0 से पहले गोरखपुर को मिलेगा निवेश का बूस्टर डोज, 7 हजार करोड़ का लक्ष्य
जीबीसी 5.0 से पहले गोरखपुर को मिलेगा निवेश का बूस्टर डोज, 7 हजार करोड़ का लक्ष्य
LPG Crisis Live: गैस की किल्लत से तवा रोटी को तरसते लोग, छत्तीसगढ़ में 741 सिलेंडर जब्त, गांवों में 45 दिन बाद होगी बुकिंग
Live: गैस की किल्लत से तवा रोटी को तरसते लोग, छत्तीसगढ़ में 741 सिलेंडर जब्त, गांवों में 45 दिन बाद होगी बुकिंग
LPG Crisis: फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी तबीयत
फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी तबीयत
UP School Exam 2026: यूपी के 18 जिलों में 5वीं और 8वीं कक्षा की परीक्षा में बदलाव, अब इस दिन होंगे एग्जाम
यूपी के 18 जिलों में 5वीं और 8वीं कक्षा की परीक्षा में बदलाव, अब इस दिन होंगे एग्जाम

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Drone: ईरान का ‘कर्रार’ ड्रोन क्या है? जेट इंजन वाला यह हथियार क्यों बना अमेरिका के लिए बड़ा खतरा, जानें
ईरान का ‘कर्रार’ ड्रोन क्या है? जेट इंजन वाला यह हथियार क्यों बना अमेरिका के लिए बड़ा खतरा, जानें
LPG Crisis: फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी तबीयत
फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी तबीयत
होर्मुज के आईलैंड पर कब्जा करेगा अमेरिका? US नेवी के पूर्व अफसर ने बताया खतरनाक प्लान, फिर क्यों बोले मूर्खतापूर्ण
होर्मुज के आईलैंड पर कब्जा करेगा अमेरिका? US नेवी के पूर्व अफसर ने बताया खतरनाक प्लान, फिर क्यों बोले मूर्खतापूर्ण
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
'इन पागल कमीनों का...', खर्ग आईलैंड पर हमले के बाद बोले ट्रंप, बताया कब खत्म होगी जंग?
'इन पागल कमीनों का...', खर्ग आईलैंड पर हमले के बाद बोले ट्रंप, बताया कब खत्म होगी जंग?
Ustad Bhagat Singh First Review Out: आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
NEET MDS 2026 के लिए आवेदन शुरू, डेंटल पीजी में दाखिले का मौका; 30 मार्च तक करें रजिस्ट्रेशन
NEET MDS 2026 के लिए आवेदन शुरू, डेंटल पीजी में दाखिले का मौका; 30 मार्च तक करें रजिस्ट्रेशन
यही तो प्यार है... बीमार पत्नी के मेडिकल बिल भरने के लिए डिलीवरी मैन बना 78 साल का बुजुर्ग, वायरल हो गई स्टोरी
यही तो प्यार है... बीमार पत्नी के मेडिकल बिल भरने के लिए डिलीवरी मैन बना 78 साल का बुजुर्ग, वायरल हो गई स्टोरी
Embed widget