एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi Statement: 'पीएम को विश्व कप नहीं देखना चाहिए था..', राहुल गांधी के 'पनौती' वाले बयान पर बोले डॉ एसटी हसन

Rahul Gandhi Statement: समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ एसटी हसन ने राहुल गांधी के पनौती वाले बयान का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि जनता सब समझ रही है.

ST Hasan on Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बयान को लेकर बीजेपी (BJP) कांग्रेस पर हमलावर है. इस बीच मुरादाबाद (Moradabad) से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सांसद डॉ एसटी हसन (Dr ST Hasan) ने अपनी प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जो मैसेज देना चाह रहे थे उसे जनता भी समझ रही है. प्रधानमंत्री को विश्व कप देखने नहीं जाना चाहिए था. 

सपा सांसद डॉ एसटी हसन ने कहा, "राहुल गांधी और उनके पिता राजीव गांधी और दादी पर इंदिरा गांधी पर भी तो भाजपा वाले आपत्तिजनक टिप्पणी करते रहते हैं. उन्होंने जो टिप्पणी की है उससे जनता को एक मैसेज देने की कोशिश की है और जनता समझ भी रही है कि प्रधानमंत्री को विश्व कप मैच देखने नहीं जाना चाहिए था, बल्कि जब भारत जीत जाता तो उसके बाद वहां जाकर खिलाड़ियों को बधाई देते और उनका हौसला बढ़ाते."

राहुल गांधी के बयान का समर्थन
सपा सांसद ने कहा कि "इससे पहले भी प्रधानमंत्री जब चंद्रयान के समय इसरो पहुंचे थे तो हमारा वो अभियान भी फेल हो गया था." डॉ एसटी हसन इस दौरान राहुल गांधी के बयान का पूरी तरह से बचाव करते दिखे और कहा कि जब कोई बड़ा व्यक्ति पहुंच जाता है तो खिलाड़ियों में नर्वसनेस हो जाती है. 

हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट को लेकर ये कहा
यूपी सरकार के हलाल सर्टिफाइड उत्पाद बेचने पर रोक लगाए जाने और प्रदेश में जगह जगह हो रही छापेमारी का कार्रवाई को लेक सपा सांसद ने कहा कि "ये सरकार का चुनावी हथकंडा है. वह हलाल के नाम पर लोगों को हिन्दू-मुसलमान के नाम पर बांटकर वोट लेना चाहते है, लेकिन लोग अब इनकी चाल समझ गए हैं. उन्होंने कहा कि हलाल सर्टिफिकेट की जो सुविधा भारत सरकार विदेश के मुसलमानों को दे रही है वह सुविधा अपने देश के मुसलमानों को क्यों नहीं देना चाहती, ये बड़ी अजीब बात है. "

बीजेपी पर लगाया राजनीति का आरोप
सपा सांसद ने कहा, "यहां हलाल पर रोक लगा दी और हलाल के निर्यात पर रोक नहीं लगाई है. सपा सांसद ने कहा कि यहां हमारे बहुत से हिन्दू भाई भी हमारे साथ हलाल मीट खाते है और पसन्द करते हैं. योगी सरकार प्रदेश के मुसलमानों को क्यों इस सुविधा से वंचित रखना चाहती है, जबकि हमारे देश की बहुत बड़ी अल कबीर कंपनी है जिसके मालिक जैन भाई हैं और वह मिडिल ईस्ट देशों में मीट एक्सपोर्ट करते हैं और वह अपने प्रोडक्ट का हलाल सर्टिफिकेट लेते हैं तो उनपर रोक नहीं है. ये सब राजनीति से प्रेरित बातें हैं." 

सपा सांसद ने कहा कि, "सरकार के पास जनता को बताने के लिए कुछ नहीं है इसलिए वो लोगों को हिंदू मुस्लिम में बांट रही है और वोट लेना चाहती है, लेकिन उनका ये हथकंडा कामयाब नहीं होगा. हलाल सर्टिफिकेट की कमाई के पैसे का टेरर फंडिंग में इस्तेमाल के सवाल पर सपा सांसद ने कहा कि अगर इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं तो उसके सबूत होने चाहिए अगर सबूत मिले तो कार्रवाई की जानी चाहिए लेकिन इस तरह की राजनीति से प्रेरित करवाई ठीक नहीं है." 

PM Modi Mathura Visit: पीएम नरेंद्र मोदी आज मथुरा आएंगे, श्रीकृष्ण जन्मस्थान का करेंगे दर्शन, सीएम योगी भी रहेंगे साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर बृजभूषण सिंह का बड़ा दावा, 'पहले दिन से चल रहा खेल, मैंने 4 साल पहले...'
राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर बृजभूषण सिंह का बड़ा दावा, 'पहले दिन से चल रहा खेल, मैंने 4 साल पहले...'
5 साल, कई बड़े फैसले: धामी सरकार की उपलब्धियां, चुनौतियां और आगे का रोडमैप
5 साल, कई बड़े फैसले: धामी सरकार की उपलब्धियां, चुनौतियां और आगे का रोडमैप
विधायक पूजा पाल का सपा पर हमला, कहा- जनता की भलाई नहीं देख पा रही है समाजवादी पार्टी
विधायक पूजा पाल का सपा पर हमला, कहा- जनता की भलाई नहीं देख पा रही है समाजवादी पार्टी

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
Embed widget