एक्सप्लोरर

PM Modi Mathura Visit: पीएम नरेंद्र मोदी आज मथुरा आएंगे, श्रीकृष्ण जन्मस्थान का करेंगे दर्शन, सीएम योगी भी रहेंगे साथ

PM Modi Mathura Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मथुरा दौरे पर आ रहे हैं. उनके आगमन को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

PM Modi Mathura Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज 23 नवंबर को मथुरा (Mathura) के दौरे पर आएंगे. इस दौरान वो यहां हो रहे 'ब्रज रज उत्सव' में शामिल होंगे, जहां वो कृष्ण की भक्त मीराबाई पर डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे. पीएम मोदी आज पहली बार श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के दर्शन करने जा सकते हैं. इस दौरान उनके साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) समेत कई बड़े बीजेपी के नेता मौजूद रहेंगे. 

प्रधानमंत्री आज दोपहर 3.50 बजे आगरा एयरपोर्ट पहुंचेगे. इसके बाद हेलीकॉप्टर के जरिए मथुरा जाएगा. जहां 4.15 बजे उनका हेलीकॉप्टर सेना परिसर में हेलीपैड पर उतरेगा. यहां से प्रधानमंत्री कार से होते हुए सबसे पहली श्री कृष्ण जन्मस्थान जाएंगे और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन पूजन करेंगे. पूजा के बाद प्रधानमंत्री यहां से ब्रज रज उत्सव के लिए धौली प्याऊ स्थित रेलवे मैदान के लिए रवाना होंगे, जहां वो मीराबाई के 525वें जन्मोत्सव समारोह में शामिल होंगे. 

ब्रज रज उत्सव में होंगे शामिल
पीएम मोदी ब्रज रज उत्सव में 4.30 बजे से शाम 7.30 तक करीब तीन घंटे तक रहेंगे. इस दौरान मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी मीराबाई पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगी. पीएम मोदी यहां मीराबाई के जन्मोत्स समारोह में उनके नाम का डाक टिकट और एक स्मारक सिक्का जारी करेंगे. इसके बाद वो यहां आए लोगों को संबोधित करेंगे. 

इससे पहले पीएम मोदी का वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी मंदिर, मदन मोहन मंदिर और द्वारिकाधीश मंदिर में भी दर्शन पूजा का कार्यक्रम था, लेकिन अब उसे रद्द कर दिया गया है. 

पीएम मोदी के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी
पीएम मोदी के आगमन को लेकर मथुरा प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. कृष्ण नगरी को पेंटिंग से सजाया गया है. बुधवार को प्रमुख सड़कों की धुलाई भी की गई थी. इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं. प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगभग 15 आईपीएस , 30 एडिशनल एसपी, 60 डीएसपी, 125 इंस्पेक्टर और पूरे प्रदेश से लगभग 1500 पुलिसकर्मी मथुरा में तैनात रहेंगे. 14 कंपनी पीएसी, 4 कंपनी पैरामिलिट्री, एसपीजी, एनएसजी स्नाइपर भी तैनात रहेंगे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव: 150 नहीं, अब कांग्रेस मांग रही यूपी की हर दूसरी सीट, क्या करेंगे अखिलेश?
UP चुनाव: 150 नहीं, अब कांग्रेस मांग रही यूपी की हर दूसरी सीट, क्या करेंगे अखिलेश?
MLC Election 2026 Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच पटना में बवाल, गोरखपुर में IAS को हटाने की मांग
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच पटना में बवाल, गोरखपुर में IAS को हटाने की मांग
यूपी चुनाव: कांग्रेस में आएंगी संघमित्रा मौर्या ? स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी ने खुद बताया
यूपी चुनाव: कांग्रेस में आएंगी संघमित्रा मौर्या ? स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी ने खुद बताया
क्या सपा से गठबंधन में बाधा बन रहे थे अजय राय? कांग्रेस नेता ने दी सफाई
क्या सपा से गठबंधन में बाधा बन रहे थे अजय राय? कांग्रेस नेता ने दी सफाई

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget