एक्सप्लोरर

Kabul Issue: तालिबानी नेता से भारतीय राजदूत की मुलाकात, सपा सांसद बोले- कंफ्यूज है मोदी सरकार

मुरादाबाद से सपा सांसद एसटी हसन ने कहा कि भारत सरकार अफगानिस्तान के मुद्दे पर कंफ्यूज है. उन्होंने कहा कि भारत सरकार अब खुद तालिबानी नेताओं से बातचीत कर रही है. 

ST Hasan Reaction Over Afghanistan Issue: भारतीय राजदूत दीपक मित्तल और तालिबानी नेता शेर मोहम्मद अब्बास के बीच दोहा में हुई मुलाकात को लेकर सपा सांसद एसटी हसन (ST Hasan) की प्रतिक्रिया सामने आई है. मुरादाबाद से सपा सांसद एसटी हसन ने इस मुलाकात पर सवाल खड़े किए हैं. सपा सांसद ने कहा कि भारत सरकार की ऐसी कौन सी मजबूरी है कि तालिबान की खातिरदारी की जा रही है. हसन ने कहा कि अभी तक तो देश में ये संदेश दिया जा रहा था कि तालिबान खौफनाक आतंकवादी हैं. अगर कोई तालिबान की तारीफ कर देता था तो उसके खिलाफ मुकदमा हो जाता था. आज भारत सरकार खुद तालिबानी नेताओं से बातचीत कर रही है. 

हालांकि सांसद ने ये भी कहा कि अगर भारत सरकार मजबूर होकर देश के लोगों के लिए देशहित को ध्यान में रख कर तालिबान के सामने झुकती है तो हम सरकार के साथ हैं और कोई विरोध नहीं करेंगे.

"कंफ्यूज है भारत सरकार"
सपा सांसद ने कहा कि अगर अफगानिस्तान में हमारे लोग फंसे हुए हैं तो क्या हम इतने ताकतवर नहीं हैं कि काबुल जाकर एयरपोर्ट पर कब्जा करें और वहां से अपने लोगो को निकालें. हम सर्जिकल स्ट्राइक भी करना जानते हैं. हम उनके क्षेत्र में घुसकर भी अपने लोगों को ला सकते हैं. हसन ने कहा कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी या कौन सी इमरजेंसी थी कि हमे उनसे बात करनी पड़ रही है. 

सपा सांसद ने आरोप लगाया कि भारत सरकार इस मामले में शुरू से ही कंफ्यूज रही है और अपना कोई क्लियर स्टैंड लिया नहीं लिया. उन्होंने कहा कि भारत सरकार अफगानिस्तान में तीन लाख करोड़ डॉलर का निवेश कर चुकी है. अब वो पैसा वापस कैसे लेकर आएगी.

ये भी पढ़ें:

दोहा में भारत ने तालिबान के जिस नेता से की मुलाकात, जानिए उसकी राजनीतिक हैसियत कितनी है

अखिलेश यादव का आरोप- देश की संपत्ति को निजी हाथों में सौंपने की साजिश में जुटी है बीजेपी

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू? जानें 2027 के समीकरण
UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू? जानें 2027 के समीकरण
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget