एक्सप्लोरर

UP News: सपा सांसद ने BJP और RSS पर साधा निशाना, कहा-हिंदू मुस्लिम की नफरत फैलाकर हालात बिगाड़ रहे हैं

UP Politics: सपा सांसद ने 3 साल से अधिक एक ही जनपद में तैनात और विधानसभा चुनाव करा चुके पुलिस वालों को हटाए जाने का विरोध किया. शफीकुर्रहमान बर्क ने आगामी चुनाव में लाभ लेने का आरोप लगाया.

UP News: समाजवादी पार्टी के सांसद डॉक्टर शफीकुर्रहमान बर्क (Shafiqur Rahman Barq) राजस्थान में हुई मॉब लिंचिंग की घटना पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि देश में बहुत दिनों से मॉब लिंचिंग चल रही है. बेगुनाह लड़कों को घेर कर माना और जय श्रीराम के नारे लगवाना इंसानियत के खिलाफ है. संभल सांसद ने कहा कि केंद्र और यूपी सरकार को भी मालूम है कि क्या हो रहा है. दुनिया के किसी भी देश में ऐसी व्यवस्था नहीं है. हमारे देश में मॉब लिंचिंग के नाम पर पीटा जा रहा है.

सपा सांसद ने बीजेपी और आरएसएस पर बोला हमला

बीजेपी और आरएसएस के लोग मुसलमान को घेर कर नारे लगवाते हैं और पीट-पीट कर जान से मार देते हैं. देश को ठीक से चलने के जरूरी है कि व्यवस्था में बदलाव है. देश की हालत बिगड़ी हुई है. कानून व्यवस्था खराब है. आगामी चुनाव व्यवस्था को बदल देगा. सपा सांसद ने आरोप लगाया कि बीजेपी और संघ के लोग देश में हिंदू मुस्लिम की नफरत फैलाकर हालात बिगाड़ रहे हैं. मुसलमान ही नहीं बल्कि हिंदू भाई भी पसंद नहीं कर रहे हैं. उनकी वजह से देश की तरक्की रुक गई है.

ईमानदार पुलिस वालों को हटाए जाने का किया विरोध

उन्होंने मध्यप्रदेश के उज्जैन में हुई रेप की घटना पर भी तीखी टिप्पणी की. सपा सांसद ने कहा कि इससे ज्यादा शर्म की बात कोई नहीं हो सकती. पीड़ित बच्ची किसी की भी हो, हम सब की बच्ची है और मेरी भी बच्ची है. इसलिए देश की बच्चियों के साथ इस तरह का अत्त्याचार करना बड़ी बदनामी की बात है. उन्होंने 3 साल से अधिक एक ही जनपद में तैनात और विधानसभा चुनाव करा चुके पुलिस वालों को हटाए जाने का विरोध किया. सपा सांसद ने कहा कि सरकार चाहती है कि आने वाला चुनाव उनकी मर्जी के लोग करायें.

इसीलिए ईमानदार अधिकारियों को पसंद नहीं किया जा रहा है. मनपसंद लोगों को सरकार उनकी जगह पर लाकर चुनाव में मदद लेना चाहती है. सरकार ऐसे लोगों को पसंद करती है जो जुल्म ज़्यादती और अत्याचार करें और अच्छे काम ना करें. सपा सांसद ने कहा कि देश में चुनाव अगर ईमानदारी से नहीं होंगे तो देश का संविधान और प्रजातंत्र खत्म हो जाएगा. उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले लड़ाई झगड़े वाले और ध्रुवीकरण लाभ लेने के लिए कराए जाएंगे. इंसाफ पसंद अधिकारियों को सरकार पसंद नहीं करती है. उनको पदों से हटाया जा रहा है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.  

Kanpur News: कानपुर में नहीं थम रहा पिटाई का मामला, पति के सरेंडर के बाद BJP पार्षद ने दर्ज कराई क्रॉस FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान
नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान
UP News: सड़क हादसा नहीं 9 करोड़ की जमीन के लिए की थी वारिस अली की हत्या, सरकारी शिक्षक समेत 3 गिरफ्तार
सड़क हादसा नहीं 9 करोड़ की जमीन के लिए की थी वारिस अली की हत्या, सरकारी शिक्षक समेत 3 गिरफ्तार
भीषण गर्मी और खराब मौसम में भी निर्बाध आपूर्ति में जुटा बिजली विभाग, यूपी सरकार का दावा
भीषण गर्मी और खराब मौसम में भी निर्बाध आपूर्ति में जुटा बिजली विभाग, यूपी सरकार का दावा
Lucknow News: यूपी में तबादला नीति की पारदर्शिता पर योगी सरकार का फोकस, मोबाइल पर पहुंचा ट्रांसफर लेटर
यूपी में तबादला नीति की पारदर्शिता पर योगी सरकार का फोकस, मोबाइल पर पहुंचा ट्रांसफर लेटर

वीडियोज

DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!
Bollywood News: माधुरी दीक्षित का AI Deepfake वीडियो वायरल, फर्जी लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नई बहस (30.05.26)
Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, कई हादसों में मौतें और भारी नुकसान | Breaking News
Ghaziabad Surya Case: इलाके में इंसाफ की मांग हुई तेज| Khora Murder | Breaking News | Latest News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फोर्स बुलाकर आवास खाली...' राबड़ी देवी के बयान से गरमाई सियासत, SDPO पहुंचीं 10 सर्कुलर रोड
'फोर्स बुलाकर आवास खाली...' राबड़ी देवी के बयान से गरमाई सियासत, SDPO पहुंचीं 10 सर्कुलर रोड
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
1000वें वनडे के लिए उतरी पाकिस्तान, जानें भारत ने खेले कितने ODI; देखें टॉप पर कौन
1000वें वनडे के लिए उतरी पाकिस्तान, जानें भारत ने खेले कितने ODI; देखें टॉप पर कौन
2 साल तक डेट, और फिर गुपचुप शादी, 80 के दशक की धर्मेंद्र की वो हिरोइन, जिसने करियर के पीक पर छोड़ी एक्टिंग
2 साल तक डेट, और फिर गुपचुप शादी, 80 के दशक की धर्मेंद्र की वो हिरोइन, जिसने करियर के पीक पर छोड़ी एक्टिंग
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
Karnataka Politics: कर्नाटक में सिद्धारमैया के बेटे को कैबिनेट में शामिल करेंगे डीके शिवकुमार? पूर्व CM के करीबी का बड़ा बयान
कर्नाटक में सिद्धारमैया के बेटे को कैबिनेट में शामिल करेंगे डीके शिवकुमार? पूर्व CM के करीबी का बड़ा बयान
एक दिन के लिए न निकले सूरज तो क्या होगा, जानें कितनी देर जिंदा रह सकेगा इंसान?
एक दिन के लिए न निकले सूरज तो क्या होगा, जानें कितनी देर जिंदा रह सकेगा इंसान?
'आपको भी मुबारक' शाहीन अफरीदी ने पत्रकार के नाम को समझा ईद मुबारक, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
'आपको भी मुबारक' शाहीन अफरीदी ने पत्रकार के नाम को समझा ईद मुबारक, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
Embed widget