एक्सप्लोरर

Kanpur News: कानपुर में नहीं थम रहा पिटाई का मामला, पति के सरेंडर के बाद BJP पार्षद ने दर्ज कराई क्रॉस FIR

UP News: बीजेपी की महिला पार्षद सौम्या शुक्ला के पति अंकित शुक्ला पर अमोलदीप भाटिया ने मारपीट के आरोप लगाए थे. अंकित ने शुक्रवार को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था.

Kanpur News: कानपुर में इन दिनों बीजेपी नेता अंकित शुक्ला और दवा कारोबारी अमोलदीप भाटिया के बीच हुए विवाद का मसला सुर्खियों में चल रहा है. अंकित शुक्ला पर अमोलदीप ने मारपीट कर आंख फोड़ने का आरोप लगाया था. इस मामले को लेकर सिख संगठनों के अल्टीमेटम के बाद आरोपी बीजेपी नेता ने अपने चार साथियों के साथ संयुक्त पुलिस आयुक्त आनन्द प्रकाश तिवारी के कार्यालय में शुक्रवार दोपहर सरेंडर कर दिया था.

वहीं उन्हें जेल भेजे जाने के बाद अब मामले में नया मोड़ आ गया है. अंकित शुक्ला की पत्नी और बीजेपी की महिला पार्षद सौम्या शुक्ला ने रायपुरवा थाने में दवा व्यापारी अमोलदीप व अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है. एफआईआर के अनुसार पार्षद सौम्या शुक्ला बीते शनिवार की रात को अपने पति व कुछ प्रतिनिधियों के साथ कार से लौट कर आ रही थीं.  

कार में टक्कर मारने का आरोप

इस दौरान कोका-कोला चौराहे से जरीब चौकी के मध्य एक थार गाड़ी से साइड मांगने पर काफी देर साइड नहीं दी गई. फुटपाथ से ओवरटेक करने के दौरान थार चालक ने जानबूझकर उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी. जब महिला पार्षद ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो कार चालक ने नशे की हालत में उन्हें खींच लिया. 

जानलेवा हमले का प्रयास किया

इसके बाद महिला पार्षद के पति के विरोध करने पर उन पर जानलेवा हमले का प्रयास किया गया. आरोप है कि फिर अमोल ने नशे में धुत साथियों को बुलाया, जिन्होंने बीजेपी पार्षद और उनके साथी यशस्वी शुक्ला, अंकुर सिंह राजावत, सतेंद्र बाजपेई के साथ मारपीट की.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस शिकायत पर रायपुरवा पुलिस ने कार चालक और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है. रायपुरवा थाना प्रभारी अंकिता वर्मा के अनुसार उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है. मामले की जांच की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget