एक्सप्लोरर

UP: सपा विधायक इरफान सोलंकी की हाजी वसी से कारोबारी रिश्तों पर गरमाई सियासत, बीजेपी ने साधा निशाना

UP News: कानपुर हिंसा में आरोपी हाजी वसी के साथ सपा विधायक इरफान सोलंकी के रिश्ते सामने आने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं. सोलंकी का कहना है कि सीसामऊ सीट हासिल करने के लिए उनपर आरोप लगाए गए.

UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के विधायक इरफान सोलंकी (Irfan Solanki) की मुश्किलें बढ़ी हुई है. 3 जून को कानपुर (Kanpur Violence) में जो हिंसा हुई उसमें आरोपित बिल्डर हाजी वसी (Haji Wasi) से उनके कारोबारी संबंध सामने आ गए हैं. हालांकि सपा विधायक ने हाजी वसी से किसी भी तरह के संबंध होने से इनकार किया है. लेकिन अब यूपी की सियासत तेज हो गई है. इरफान ने कहा कि बीजेपी की नजर में सीसामऊ सीट किरकिरी बनी हुई है. इसीलिए उनके खिलाफ दुष्प्रचार कराया जा रहा है और उनका नाम हाजी वसी के साथ जोड़ा जा रहा है. 

बीजेपी विधायक का सोलंकी पर निशाना
इरफान सोलंकी के बीजेपी पर लगाए गए आरोपों का जवाब विधायक सुरेंद्र मैथानी ने दिया. मैथानी ने कहा कि इरफान सोलंकी का विवादों से नाता रहा है, उन्हें हाजी वसी से संबंधों पर सफाई देनी चाहिए. यही नहीं सोलंकी के साथ अखिलेश यादव को भी सफाई देनी चाहिए कि सपा नेता का गुंडों, अपराधियों, उपद्रवियों और आतंकवादियों से संबंध बार-बार क्यों निकल कर सामने आता है. 

Bahraich News: झूठा निकला दहेज हत्या का मामला, 13 साल बाद जिंदा मिली पत्नी, निर्दोष होने पर पति ने काटी सजा

इरफान सोलंकी की सफाई

इरफान सोलंकी की माने तो साल 2013 में एक फर्म बनाई गई थी जो कंस्ट्रक्शन के काम के उद्देश्य से बनी थी. इस फर्म में आरोपित बिल्डर हाजी वसी, इरफान के चाचा मेराज सोलंकी और पत्नी नसीम समेत कुल 5 लोग डायरेक्टर थे. साल 2018 में घाटा होने के चलते इरफान की पत्नी इस फर्म से अलग हो गई. जिसके बाद से वसी और इरफान सोलंकी का किसी तरह का कोई तालुकात नहीं रहा.

लेकिन अब इन तमाम बातों को लेकर बीजेपी और सपा में सियासी वार पलटवार शुरू हो गए हैं. बीजेपी ने इरफान सोलंकी के कामों की विस्तृत जांच की मांग कर दी है. वही इरफान सोलंकी ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से करने की बात कही है. 

ये भी पढ़ें- 

 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
सपा के जीते MLC बीजेपी में होंगे शामिल? मतगणना के बीच BJP विधायक का बड़ा दावा
सपा के जीते MLC बीजेपी में होंगे शामिल? मतगणना के बीच BJP विधायक का बड़ा दावा
गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी क्यों हैं पीछे? अखिलेश के फैसले से बिगड़ा सपा का पूरा गणित!
गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी क्यों हैं पीछे? अखिलेश के फैसले से बिगड़ा सपा का पूरा गणित!
UP MLC चुनाव में सपा से जीतने वाले नेताओं से अखिलेश यादव ने किया बड़ा वादा, कहा- हम आएंगे
UP MLC चुनाव में सपा से जीतने वाले नेताओं से अखिलेश यादव ने किया बड़ा वादा, कहा- हम आएंगे

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget