एक्सप्लोरर

UP News: हड़ताली बिजलीकर्मियों पर रासुका लगाने पर भड़के सपा नेता, कहा- 'तानाशाह हो गई है सरकार'

UP News: सपा नेता सुनील सिंह ने कहा, आप रासुका लगा देंगे, लोकतंत्र तो नहीं मानेंगे, लोकतंत्र में कोई अपनी बात नहीं रख सकता, कोई आंदोलन नहीं कर सकता. इस बार जनता ही इन पर रासुका लगाएगी.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मियों की हड़ताल को लेकर सपा प्रवक्ता व पूर्व एमएलसी सुनील सिंह साजन ने कहा कि भाजपा जो कहती है कि प्रदेश में राम राज्य है उसका सच सामने आ रहा है. सरकार के लोग ही सरकार के खिलाफ हैं, सरकारी कर्मचारी अगर सरकार के खिलाफ है. उनकी मांग है पुरानी पेंशन बहाल कर दी जाए, सपा लगातार इस बात को कह रही कि पुरानी पेंशन बहाल होनी चाहिए उनका हक अधिकार है, उनके बुढ़ापे का सहारा है. सपा ने अपने घोषणापत्र में भी इसे रखा था. वह बोनस चाहते हैं, तो जो उनकी मांग है सरकार आखिर क्यों नहीं मान लेती. 

सपा नेता ने कहा, सरकार इसलिए नहीं मान रही क्योंकि वह मनमानी कर रही है, वो तानाशाह हो गई है. सरकार अपने ही कर्मचारियों के खिलाफ है. उन्हें लगता है सरकार अब संविधान से नहीं चाबुक से चल सकती है, लेकिन चाबुक से बिजली कर्मियों को नहीं चलाया जा सकता. अलग-अलग जिलों में बिजली बाधित हो रही है.

ऊर्जा मंत्री पर रासुका को लेकर साधा निशाना

सुनील सिंह ने कहा कि रासुका लगाने की बात कौन कर रहा है? एके शर्मा कोई नेता या जन नेता नहीं है. वो तो अधिकारी रहे है, बाबू रहे हैं, यह भाषा सरकारी बाबुओं की है. किसी नेता के कृपा पात्र पर ऊर्जा मंत्री हो गए. क्या किसी नेता की ये भाषा होनी चाहिए? आप रासुका लगा देंगे, लोकतंत्र तो नहीं मानेंगे, लोकतंत्र में कोई अपनी बात नहीं रख सकता, कोई आंदोलन नहीं कर सकता. सच में रासुका भाजपा पर जनता लगाने जा रही है. अबकी तो यह 15 साल में वापस आए थे लेकिन इस बार जब जनता रासुका लगाएगी तो 25 साल जनता इनकी जमानत नहीं होने देगी.

यूपी में एनकाउंटर पर उठाए सवाल

अपराध और एनकाउंटर को लेकर जारी सरकार के आंकड़ों पर भी सुनील सिंह ने तंज कसा. उन्होंने कहा कि भाजपा की तारीफ करूंगा कि उनसे बेहतर झूठ कोई नहीं परोस सकता. झूठे आंकड़े उनसे बेहतर कोई नहीं दे सकता. अगर यह कहते कि 10,000 से ज्यादा एनकाउंटर कर दिए तो इसमें उनको भी जोड़ दीजिए जो पुलिस कस्टडी में मारे गए, जो कस्टोडियल डेथ हुई, तो 25,000 कर लेंगे. कितने फर्जी एनकाउंटर किए हैं. अगर एनकाउंटर से ही कानून व्यवस्था ठीक हो जाती तो दिनदहाड़े लोग क्यों मारे जा रहे हैं, क्यों बहन बेटियों से रेप हो रहा है, क्यों जमीन कब्जा और क्यों रंगदारी मांगी जा रही है. इसलिए क्योंकि यूपी में जो टॉप टेन अपराधी हैं उनमें से कम से कम 7-8 अपराधी ऐसे हैं जिनको खुद योगी सरकार संरक्षण दे रही है. 

सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा, समाजवादी पार्टी की ताकत को समझ रही है, अखिलेश यादव की रणनीति को इसीलिए उनके पेट में दर्द है. 2022 में अगर पूरे चुनाव को देखें तो सिर्फ 3.50 लाख वोट भाजपा के पास ज्यादा है, वह भी तब जबकि अघोषित रूप से बसपा उनके साथ थी. वो जानते हैं कि जो ताना-बाना अखिलेश यादव बना रहे उसी ताने-बाने से देश की गद्दी 2024 में हम भाजपा से छीन लेंगे. इसलिए वह सब नजर रख रहे कि अखिलेश यादव कहां जा रहे, किससे मिल रहे है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: क्या राहुल गांधी के बयान से असहमत हैं वरुण गांधी, बताया क्यों नहीं गए ऑक्सफोर्ड? 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ-वाराणसी में हार की समीक्षा में जुटी BJP, संगठन पर उठे गंभीर सवाल
लखनऊ-वाराणसी में हार की समीक्षा में जुटी BJP, संगठन पर उठे गंभीर सवाल
खराब मौसम के बीच लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच खोज जारी
खराब मौसम के बीच लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच खोज जारी
'हुजूर मत बुलवाओ' सपा मुख्यालय में अखिलेश ने अमित शाह के लिए क्यों कही ये बात?
'हुजूर मत बुलवाओ' सपा मुख्यालय में अखिलेश ने अमित शाह के लिए क्यों कही ये बात?
ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में बड़ा हादसा, 23वीं मंजिल से गिरे पिता-बेटा, दर्दनाक मौत
ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में बड़ा हादसा, 23वीं मंजिल से गिरे पिता-बेटा, दर्दनाक मौत

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget