एक्सप्लोरर

मेरठ: शराब पीने से मौत के मामले में सपा का आरोप, पुलिस ने जबरदस्ती लिखवाये मुकदमे

मेरठ में सपा नेता अतुल प्रधान ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाये. उन्होंने कहा कि पीड़ितों की तरफ से जबरदस्ती शिकायत लिखावाई गई और हम पर मुकदमे दर्ज कर दिये गये.

मेरठ. मेरठ में जहरीली शराब पीकर तीन लोगों की मौत मामले में अब राजनीति शुरू हो गई है. सपा ने दो दिन पहले जहरीली शराब मामले पर एक महा पंचायत की थी. इस विरोध प्रदर्शन व महापंचायत करने वाले समाजवादी पार्टी के नेता अतुल प्रधान सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं.

जबरदस्ती दर्ज करवाये गये मुकदमे

सपा नेता अतुल प्रधान ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले में उन्हीं लोगों को वादी बनाया गया है जिन लोगों की लड़ाई समाजवादी पार्टी के लोग लड़ रहे हैं यानी जानी थाना क्षेत्र के मीरपुर जखेड़ी के रहने वाले उन परिवारों की शिकायत पर ही पुलिस ने सपा नेताओं पर मुकदमे दर्ज किये हैं.

जिन परिवार के सदस्यों की शराब पीने से मौत हुई, उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी कि शराब से मौत हो गई है. पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए सपा पार्टी ने कमर कसी और जानी गांव.में महापंचायत बुलाई.

बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए. पुलिस से ये विरोध बर्दाश्त नहीं हुआ, पुलिस ने उल्टा पीड़ित राहुल के नाम से शिकायत दिखाते हुए अतुल और उसके समर्थकों पर जनभावनाओं को भड़काने का मुकदमा दर्ज कर दिया है.

पीड़ित परिवार के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की

आज अतुल प्रधान ने उन तीनों परिवारों को लेकर मेरठ पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि पुलिस और भाजपा के लोग मिलकर उनके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं और उनकी शह पर ही मुकदमा दर्ज किया गया है.

जबकि जिन परिवारों को इस मामले में वादी बनाया गया है उन परिवारों ने सपा के नेताओं के खिलाफ कोई एप्लीकेशन नहीं दी और कोई शिकायत नहीं की जबकि उन परिवार के लोगों का कहना है कि उन्होंने सपा के नेताओं के खिलाफ किसी तरह की कोई शिकायत नहीं की पुलिस ने अपने आप से ही फर्जी मुकदमा दर्ज किया है.

पीड़ित परिवार का बयान

पीड़ित परिवारों का कहना है कि समाजवादी पार्टी के लोग तो उनकी लड़ाई लड़ रहे हैं, ऐसे में यह मुकदमा ना जाने कैसे दर्ज कर दिया गया. उधर अतुल प्रधान ने भाजपा और पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, इसलिए उन्हें दबाने के लिए मुकदमा लिखा जा रहा है लेकिन वह चुप बैठने वाले नहीं हैं.

उन्होंने कहा कि कोर्ट के माध्यम से इस मामले में लड़ाई लड़ी जाएगी. शराब पीने से मरने के मामले में बागपत में कार्रवाई की गई, जबकि इससे पहले सहारनपुर में भी कार्रवाई की गई, लेकिन ना जाने क्यों इस पर कार्रवाई या आबकारी विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती भाजपा और पुलिस पर आरोप लगाए हैं.

ये भी पढ़ें.

आगरा: 6 महीने बाद 21 सितंबर से ताजमहल का दीदार कर पाएंगे पर्यटक, इन नियमों का करना होगा पालन

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजभर-निषाद के बाद अब अठावले ने बढ़ाई BJP की टेंशन! 10 सीटों की कर दी मांग
राजभर-निषाद के बाद अब अठावले ने बढ़ाई BJP की टेंशन! 10 सीटों की कर दी मांग
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?
रामदेव के बयान पर AIMIM बोली- 'नकली घी नहीं बिक रहा तो सपा-BJP के लिए माहौल बना रहे'
रामदेव के बयान पर AIMIM बोली- 'नकली घी नहीं बिक रहा तो सपा-BJP के लिए माहौल बना रहे'
यूपी में चार नए लिंक एक्सप्रेस, इन जिलों को होगा फायदा, 17, 542 करोड़ होंगे खर्च
यूपी में चार नए लिंक एक्सप्रेस, इन जिलों को होगा फायदा, 17, 542 करोड़ होंगे खर्च

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget