एक्सप्लोरर

आगरा: 6 महीने बाद 21 सितंबर से ताजमहल का दीदार कर पाएंगे पर्यटक, इन नियमों का करना होगा पालन

अब ताज की सुनसान गलियों में फिर से बहार आने वाली है. कोरोना संक्रमण काल में जिन गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ था, वहां अब रौनक लौटने वाली है.

आगरा: आगरा में 6 महीने से ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद अब 21 सितम्बर से ताजमहल पर्यटकों के लिए खोला जाएगा. 17 मार्च से कोरोना संक्रमण के चलते ताज समेत देश के सभी पर्यटक स्थलों को बन्द करने के निर्देश जारी हुए थे. ऐसे में ताज के दीदार के लिए तमाम नियम बनाए गए हैं.

अब ताज की सुनसान गलियों में फिर से बहार आने वाली है. कोरोना संक्रमण काल में जिन गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ था, वहां अब रौनक लौटने वाली है. 6 महीने से ज्यादा समय बाद अब ताज पर्यटकों के लिए खुलेगा तो पर्यटन इंडस्ट्री के लिए ये किसी सौगात से कम नहीं हैं. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने एक खास गाइडलाइन तयार की है, जिसे हरेक पर्यटकों को फॉलो करना होगा.

दीदार के लिए कैरिंग कैपेसिटी लागू की गई

ताजमहल और आगरा किले के दीदार के लिए कैरिंग कैपेसिटी लागू की गई है. यानी ताज के दीदार के लिए एक दिन में 5 हजार पर्यटक ही अंदर प्रवेश पा सकेंगे, तो वहीं किले में ढाई हजार. गेट पर सुरक्षाकर्मी आपकी थर्मल स्क्रीनिंग करेंगे. अगर तापमान ज्यादा रहा तो आपको रोक दिया जाएगा. गेट पर हरेक टूरिस्ट का रिकॉर्ड मेंटेन किया जाएगा. दिन में 2 बार कम से कम ताज महल का वो एरिया सैनिटाइज कराया जाएगा जहां पर्यटकों का आवागमन होगा. इसके साथ ही कोई भी व्यक्ति टिकट काउंटर से टिकट नहीं खरीद सकेगा. ऑनलाइन टिकट ही ली जा सकेगी.

बता दें कि ताज के दीदार के साथ ही टूरिज्म इंडस्ट्री से जुड़े लाखों लोगों के रोज़गार का जो संकट बना हुआ है, वो समस्या खत्म होगा. भले ही अभी विदेशी टूरिस्टों को हिंदुस्तान आने की इजाजत नहीं है लेकिन फिर भी देसी टूरिस्ट अगर ताज देखने आएंगे तो भी एक नयी शुरुआत तो होगी. आगरा में टूरिज्म इंडस्ट्री पूरी तरह ताजमहल पर ही निर्भर है. ऐसे में इंडस्ट्री से जुड़े गाइड शम्शुद्दीन कहते हैं कि चलो कुछ तो राहत मिलेगी. धीरे-धीरे ही सही लोग जो ताज से जुड़े हैं अपनी रोज़ी रोटी का इंतजाम तो कर पाएंगे.

ऐसे में गाइडों ने तय किया है कि वह पर्यटकों के साथ केवल स्मारक के अंदर ही रहेंगे. होटल से स्मारकों तक या साइट सीन के दौरान वह पर्यटकों की गाड़ी में साथ नहीं जाएंगे. सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए गाइड स्मारकों के गेट पर ही उपलब्ध होंगे और ताज या किला का भ्रमण कराकर पर्यटकों को वापस छोड़ देंगे.

आगरा में हस्तशिल्प से जुड़े छोटे बड़े 500 एंपोरियम हैं

एंपोरियम व्यवसाय भी पूरी तरह ताजमहल पर ही निर्भर हैं. आगरा में हस्तशिल्प से जुड़े छोटे बड़े 500 एंपोरियम हैं. लेकिन पिछले 6 महीने से ताला पडा हुआ है और हजारों लोगों को भूखों मरने की नौबत आ गई थी. टूरिज्म गिल्ड ऑफ आगरा के उपाध्यक्ष राजीव सक्सेना ताज खोलने के कदम को स्वागत योग्य बता रहे हैं. उनका कहना है कि सरकार के इस कदम से ठप पड़ी टूरिज्म इंडस्ट्री वापस अपने ट्रैक पर लौटेगी. हालांकि पूरी रौनक लौटने में अभी वक्त लगने वाला है.

एक अनुमान के मुताबिक आगरा की करीब चार लाख जनता की रोज़ी रोटी ताज़ महल से चलती है. ऐसे में ताज खुलने से कई घर फिर से रोशन होने वाले हैं.

ये भी पढ़ें-

लव जिहाद' के नाम पर हो रहे धर्म परिवर्तन पर योगी सरकार सख्त, जल्द लाएगी ऑर्डिनेंस

राम मंदिर के शिलान्यास के बाद अयोध्या में बढ़े जमीनों के दाम, रामनगरी का रुख कर रहे हैं होटल कारोबारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
रामपुर में बढ़ी सियासी गतिविधियां, ओवैसी-अखिलेश के बाद अब अनुप्रिया पटेल दिखाएंगी ताकत
रामपुर में बढ़ी सियासी गतिविधियां, ओवैसी-अखिलेश के बाद अब अनुप्रिया पटेल दिखाएंगी ताकत
राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किल या मिलेगी राहत? 26 अक्टूबर को आएगा फैसला!
राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किल या मिलेगी राहत? 26 अक्टूबर को आएगा फैसला!
UP चुनाव: कांग्रेस के 200 सीटों वाले पोस्टर पर अखिलेश बोले- गठबंधन से पेट में...
UP चुनाव: कांग्रेस के 200 सीटों वाले पोस्टर पर अखिलेश बोले- गठबंधन से पेट में...

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
Embed widget