एक्सप्लोरर

SP vs Congress: क्या खत्म होगी सपा-कांग्रेस की रार? तल्खी के बीच अखिलेश यादव का बड़ा बयान

Hardoi News: अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में केंद्र की सरकार को सत्ता से बेदखल करना बड़ी चुनौती है. माना जा रहा है कि अखिलेश यादव के बदले रुख से सपा नेताओं की बयानबाजी पर विराम लगेगा.

UP Politics: सपा और कांग्रेस के बीच की बयानबाजी ने लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A. Alliance) में टूट की संभावना बना दी थी. अब अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बिगड़ी स्थिति को संभालने की कोशिश की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मदद की जरूरत होने पर समाजवादी पार्टी साथ देगी. शनिवार को हरदोई पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन बचाने की हर संभव कोशिश होगी. उन्होंने मंच से कांग्रेस के खिलाफ नाराजगी का इजहार सार्वजनिक नहीं किया.

कांग्रेस से तल्खी के बीच अखिलेश यादव का बड़ा बयान 

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की एकतरफा घोषणा होने पर अखिलेश यादव की झल्लाहट साफ दिखी थी. उनकी नाराजगी के बाद सपा नेता आक्रामक हो गए थे. कांग्रेस ने भी हमला बोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. हरदोई में अखिलेश यादव गठबंधन के प्रति नरम दिखे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता का हमारे पास संदेश आया है. इसलिए बड़े नेता की बात माननी पड़ेगी. अखिलेश यादव सपा के दो दिवसीय लोक जागरण कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे. 

सपा नेताओं की बयानबाजी पर विराम लगने की उम्मीद

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जरूरत महसूस होने पर समाजवादी पार्टी साथ देने में पीछे नहीं हटेगी. अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में केंद्र की सरकार को सत्ता से बेदखल करना बड़ी चुनौती है. इसलिए बड़ी चुनौती का मुकाबला करने के लिए विपक्षी मोर्चा को हर संभव बचाने की कोशिश की जाएगी.

सपा मुखिया ने अजय राय के बयान पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि कुछ लोग बुजुर्ग होते हैं, लेकिन उनके संस्कार गलत होते हैं. उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को लोकसभा चुनाव एकजुटता और ताकत के साथ लड़ने की नसीहत दी. अखिलेश यादव के बदले रुख से माना जा रहा है कि सपा नेताओं की कांग्रेस के खिलाफ आक्रमकता पर विराम लगेगा. 

SP vs Congress: सीट शेयरिंग पर MP से उठी चिंगारी और भड़की, मेरठ में सपा प्रवक्ता का अजय राय पर विवादित बयान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget