एक्सप्लोरर

UP Politics: नीतीश कुमार के शपथ लेने से पहले अखिलेश की प्रतिक्रिया, कहा- 'विश्वासघात का नया कीर्तिमान...'

UP News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेन्द्र वी आर्लेकर को रविवार सुबह अपना इस्तीफा सौंप दिया है. वहीं राज्यपाल राजेन्द्र वी आर्लेकर ने नीतीश कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.

Bihar Political Crisis: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज रविवार (28 जनवरी) को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है. आज शाम में ही नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है. सीएम नीतीश के इस्तीफे के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. बिहार के इस सियासी घटनाक्रम पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है.

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-"भाजपा अपने जीवनकाल में इतनी कमज़ोर कभी नहीं थी, जितनी आज हो गयी. आज विश्वासघात का नया कीर्तिमान बना है. जनता इसका करारा जवाब देगी. कोई आप पर विश्वास न करे, एक व्यक्ति के रूप में किसी की इससे बड़ी हार और कुछ नहीं हो सकती."

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेन्द्र वी आर्लेकर को रविवार सुबह अपना इस्तीफा सौंप दिया है. वहीं राज्यपाल ने नीतीश कुमार का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद नई सरकार के गठन तक उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा. वहीं जदयू  ने बिहार में इंडिया गठबंधन के टूटने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इसके नेता अपनी पार्टी को मजबूत करने में लगे थे, विपक्षी गठबंधन को नहीं. जदयू के प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि कांग्रेस के भीतर का एक ‘‘गुट’’ ‘इंडिया’ गठबंधन का नेतृत्व हथियाना चाहता था और साजिश के तहत नेता मल्लिकार्जुन खरगे का नाम गठबंधन के अध्यक्ष के तौर पर प्रस्तावित किया गया.

इस मामले पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने नीतीश कुमार के इस कदम की आलोचना करते हुए कहा कि यह साफ है कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से ध्यान भटकाने के लिए यह ‘‘राजनीतिक नाटक’’ किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जल्द ही बिहार में प्रवेश करने वाली राहुल गांधी की यात्रा से ‘‘घबराए हुए’’ हैं.

UP News: बिहार के सियासी घटनाक्रम पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की प्रतिक्रिया, सपा पर भी साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA गठंबधन के लंच में नहीं थे सपा सांसद, अब अखिलेश यादव बोले, 'कोई एक...'
INDIA गठंबधन के लंच में नहीं थे सपा सांसद, अब अखिलेश यादव बोले, 'कोई एक...'
UP चुनाव से पहले Gen Z पर फोकस! राहुल- अखिलेश के बाद PM मोदी करेंगे युवाओं से संवाद
UP चुनाव से पहले Gen Z पर फोकस! राहुल- अखिलेश के बाद PM मोदी करेंगे युवाओं से संवाद
'BJP के होश उड़ गए...', बस्ती में सपा के PDA मार्च पर बोले अखिलेश यादव
'BJP के होश उड़ गए...', बस्ती में सपा के PDA मार्च पर बोले अखिलेश यादव
मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ, बोले- 'व्यवस्था को फिर से...'
मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ, बोले- 'व्यवस्था को फिर से...'

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
BPSC 72वीं PT परीक्षा फिर स्थगित, अब 25 अक्टूबर को नहीं होगा एग्जाम
BPSC 72वीं PT परीक्षा फिर स्थगित, अब 25 अक्टूबर को नहीं होगा एग्जाम
डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर
डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर
Embed widget