एक्सप्लोरर

UP News: बिहार के सियासी घटनाक्रम पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की प्रतिक्रिया, सपा पर भी साधा निशाना

Brajesh Pathak on Bihar Politics: मेरठ पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से बदल रहा है, पड़ोसी मुल्क आंख दिखाएगा तो लखनऊ में बन रही ब्रह्मोस मिसाइल जवाब देगी.

UP Politics: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मेरठ दौरे पर पहुंचे. मेरठ पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बिहार के मामले पर कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में लहर चल रही है. प्रधानमंत्री मोदी ही देश को अच्छी सरकार देते आए हैं, सभी बीजेपी से जुड़ना चाहते हैं. हम यूपी की 80 सीट जीतेंगे, डिप्टी सीएम ने सपा को भी निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की गुंडई और अराजकता को लोग भूले नहीं हैं. कोई भी सपा से अब जुड़ना नहीं चाहता. 

इसके साथ ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से बदल रहा है. डिप्टी सीएम ने कहा कि पड़ोसी मुल्क आंख दिखाएगा तो लखनऊ में बन रही ब्रह्मोस मिसाइल जवाब देगी. मेरठ में रात के 12 बजे भी बेटी आइस्क्रीम खाने और कॉफी पीने जा सकती है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दंगे होते थे, अब अपराधी पुलिस के सामने हाथ जोड़ते हैं.

डिप्टी सीएम ने कहा कि चुनाव आ रहें हैं मेरिट के आधार पर वोट करना, जो बेस्ट हो उसे चुनना. क्योंकि भारत के भविष्य की बात है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के दीक्षांत समारोह में पहुंचे थे. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बतौर मुख्य अतिथि 207 मेधावियों को मेडल और शील्ड देने पहुंचे थे. इस दौरान ऊर्जा राज्य मंत्री डॉक्टर सोमेंद्र तोमर, अटल बिहारी वाजपई चिकित्सा विश्विद्यालय के कुलपति प्रो संजीव मिश्रा, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो आरसी गुप्ता और कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे भी मौजूद रहीं.

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेन्द्र वी आर्लेकर को रविवार सुबह अपना इस्तीफा सौंप दिया है. राज्यपाल ने नीतीश कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और नई सरकार के गठन तक उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार आज शाम में ही नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.

Bihar Political Crisis: बिहार में BJP के नए चेहरों पर गदगद हुए केशव प्रसाद मौर्य, ओम प्रकाश राजभर ने किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद कातिल मुस्कान की पुराने गाने सुनने की फरमाइश, साहिल सुनता है प्रेम गीत
जेल में बंद कातिल मुस्कान की पुराने गाने सुनने की फरमाइश, साहिल सुनता है प्रेम गीत
'वह कभी देश हित के लिए...', इमरान मसूद पर बोले सांसद करण भूषण सिंह
'वह कभी देश हित के लिए...', इमरान मसूद पर बोले सांसद करण भूषण सिंह
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget