एक्सप्लोरर

UP Politics: 'नौजवानों के सड़क पर होने से देश कैसे तरक्की करेगा', अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला हमला

Firozabad News: अखिलेश यादव ने कहा कि आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के खिलाफ अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं. बीजेपी सरकार दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था होने का दावा करती है.

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले बसपा में सपा की सेंधमारी हुई है. फिरोजाबाद में बसपा के दो नेताओं ने सपा का दामन थाम लिया. अजीम भाई और मुकेश जाटव को आज (शुक्रवार) अखिलेश यादव ने पार्टी में शामिल कराया. मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव बीजेपी पर जमकर बरसे. उन्होंने भारत रत्न सम्मान दिए जाने की मंशा पर सवाल उठाए. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि चुनावी लाभ के लिए भारत रत्न दिए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जय किसान, जय जवान, जय विज्ञान की बात करनेवाले बहुत दुखी हैं. किसान दिल्ली की सरहद पर डटे हुए हैं. उत्तर प्रदेश में परीक्षार्थी भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं. प्रयागराज में नौजवान धरने पर बैठे हुए हैं. सरकारी नौकरी के लिए भर्ती परीक्षा में लगातार धांधली की शिकायत आ रही है.

'अग्निपथ योजना ने नौजवानों का भविष्य अंधकार में डाला'

आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के खिलाफ अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं. बीजेपी सरकार दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था होने का दावा करती है. नौजवानों के सड़क पर होने से देश कैसे तरक्की करेगा. उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना ने नौजवानों का भविष्य अंधकार में डाल दिया है. उन्होंने कहा कि किसानों को खुशहाल बनानेवाला ही राष्ट्रवादी कहलाएगा. राजा भैया के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी को समर्थन नहीं देनेवालों को सपा में शामिल कराया जाएगा.

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली पर बरसे अखिलेश यादव

सवाल कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अवनीश पांडे के हवाले से पूछा गया. उनके मुताबिक इंडिया गठबंधन में बहुजन समाज पार्टी के लिए दरवाजे खुले हैं. अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन के तहत सीटों का बंटवारा हो गया. अभी प्राथमिकता है जनता को मुद्दे समझाना. बीजेपी मतदाताओं को रोकने की साजिश करेगी. उन्होंने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में वोट लूटा था. उन्होंने कहा कि बैलेट की जगह पर ईवीएम के होने से धांधली का पता नहीं चल पाता. राज्यसभा चुनाव में राजा भैया की मदद मांगने के सवाल का भी उन्होंने जवाब दिया. अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के पक्ष में मतदान करनेवाले दलों के नेता मंत्री बनना चाहते हैं. सबसे ज्यादा संकट में बीजेपी है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की धमकी पर  उन्होंने कहा कि जैसी पुलिस वैसी ईडी. 

Prayagraj News: उमेश पाल की पहली बरसी कल, अतीक अहमद के अंजाम से खुश है परिवार, BJP के लिए कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
UP Election 2027: BJP और राजभर की दुश्मनी की वजह बनेगी वाराणसी की यह सीट! कोई पीछे हटने को नहीं तैयार
BJP और राजभर की दुश्मनी की वजह बनेगी वाराणसी की यह सीट! कोई पीछे हटने को नहीं तैयार
'पीढ़ियों से जलालत झेलते आए' हल्द्वानी में खरगे की जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर सपा का रिएक्शन
'पीढ़ियों से जलालत झेलते आए' हल्द्वानी में खरगे की जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर सपा का रिएक्शन
मुरादाबाद में डिलीवरी के दौरान हालत बिगड़ने से महिला की मौत, परिजनों ने किया बवाल
मुरादाबाद में डिलीवरी के दौरान हालत बिगड़ने से महिला की मौत, परिजनों ने किया बवाल

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget