एक्सप्लोरर

Sonbhadra Fire : हर घर जल परियोजना के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक, फायर ब्रिगेड पर उठे सवाल

UP News: योजना के तहत घोरावल क्षेत्र में कार्य करा रही संस्था ने कर्रीबरांव गांव में बेलन नदी के किनारे गोदाम बनाया गया था, गोदाम में बड़ी संख्या में लोहे व प्लास्टिक के पाइप व अन्य सामान रखे हुए थे.

Sonbhadra Fire News: नमामि गंगे योजना के तहत सोनभद्र जिले में हर घर जल परियोजना पर काम कराया जा रहा है. परियोजना के तहत कर्रीबरांव गांव में बेलन नदी के किनारे गोदाम बनाया है. रविवार दोपहर अचानक से गोदाम में आग लग गई. आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई.

गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान खाक
यूपी के सोनभद्र जिले के कर्रीबरांव गांव में रविवार दोपहर नमामि गंगे योजना के तहत बने गोदाम में आग लग गई. आग लगने से गोदाम में रखे प्लास्टिक व लोहे के पाइप सहित अन्य सामान धूं-धूंकर जलने लगे. आग की लपटें और तेज धुंआ उठता देख ग्रामीण उस ओर दौड़े. मामले की सूचना तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की जा रही है. इस घटना में लाखों के नुकसान की आशंका है.

 नमामि गंगे योजना के तहत जिले में हर घर जल परियोजना पर काम कराया जा रहा है. इसके तहत गांवों में पाइप लाइन बिछाई जानी है. योजना के तहत घोरावल क्षेत्र में कार्य करा रही संस्था ने कर्रीबरांव गांव में बेलन नदी के किनारे गोदाम बनाया गया था, यहां बड़ी संख्या में लोहे व प्लास्टिक के पाइप, बंडल के पाइप, एल्बो, सॉकेट व अन्य सामान रखे गए हैं. रविवार दोपहर में अचानक वहां आग लग गई. ग्रामीणों की नजर जैसे ही गोदाम से उठते तेज धुआं और लपटों पर पड़ी तो वे शोर मचाते हुए उस ओर दौड़े. कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. सूचना पाकर घोरावल कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई.

आग लगने के पौन घंटे बाद घटना स्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड
आसपास के जल स्रोतों की मदद से आग बुझाने की कोशिश शुरू हुई. करीब पौन घंटे बाद फायर ब्रिगेड का एक वाहन घटना स्थल पर पहुंचा. इसके बाद दो अन्य वाहन भी आ गए. फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है. एडीएम आशुतोष दुबे ने बताया कि आग बुझाने की कोशिश जारी है. आग कैसे लगी अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. आग बुझने के बाद नुकसान का आकलन किया जायेगा.

यह भी पढ़ें:

Hardoi News: कोबरा ने डसा तो सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंच गए बुजुर्ग, डॉक्टर रह गए दंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रोक लिया गया विमान, टॉयलेट से मिला लेटर
कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रोक लिया गया विमान, टॉयलेट से मिला लेटर
शंकराचार्य से फॉर्म-7 तक...अखिलेश यादव के तीन गंभीर आरोपों पर सीएम योगी ने विधानसभा में किया पलटवार
शंकराचार्य से फॉर्म-7 तक...अखिलेश के तीन गंभीर आरोपों पर सीएम ने विधानसभा में किया पलटवार
IND vs PAK: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
Friday OTT Release: 'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड पर OTT पर पार्टनर संग एजॉय करें ये नई रिलीज
'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड के लिए वॉच लिस्ट में शामिल करें ये नई रिलीज

वीडियोज

Udyog Bhawan Name Change: 'उद्योग भवन' स्टेशन का रातों-रात क्यों बदला नाम? | DMRC | Sewa Teerth
मैनहोल हादसों और यमुना सफाई पर CM का रोडमैप..Rekha Gupta का विस्फोटक इंटरव्यू | Delhi CM Exclusive
Donald Trump Action: ड्रग तस्करी के खिलाफ एक्शन, बीच समंदर नाव पर बरसाए बम | Breaking
CM Siddaramaiah के कार्यक्रम के दौरान फोड़े गए पटाखे, लगी आग | Breaking | Karnataka News
Russo-Ukrainian war को लेकर Donald Trump का बड़ा बयान, ह'में कुछ और युद्ध खत्म करने हैं' | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रोक लिया गया विमान, टॉयलेट से मिला लेटर
कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रोक लिया गया विमान, टॉयलेट से मिला लेटर
शंकराचार्य से फॉर्म-7 तक...अखिलेश यादव के तीन गंभीर आरोपों पर सीएम योगी ने विधानसभा में किया पलटवार
शंकराचार्य से फॉर्म-7 तक...अखिलेश के तीन गंभीर आरोपों पर सीएम ने विधानसभा में किया पलटवार
IND vs PAK: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
Friday OTT Release: 'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड पर OTT पर पार्टनर संग एजॉय करें ये नई रिलीज
'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड के लिए वॉच लिस्ट में शामिल करें ये नई रिलीज
कौन हैं किम जू ऐ? नॉर्थ कोरिया की चौथी पीढ़ी की नेता बनने को तैयार, जानें क्या है किम जोंग उन से रिश्ता
कौन हैं किम जू ऐ? नॉर्थ कोरिया की चौथी पीढ़ी की नेता बनने को तैयार, क्या है किम जोंग उन से रिश्ता
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
दिल्ली में इन 7 लोगों का कभी नहीं बनेगा राशन कार्ड, कहीं आप भी इनमें शामिल तो नहीं?
दिल्ली में इन 7 लोगों का कभी नहीं बनेगा राशन कार्ड, कहीं आप भी इनमें शामिल तो नहीं?
सीबीएसई 2026 बोर्ड एग्जाम का ड्रेस कोड आया सामने, जानें लड़कों और लड़कियों को क्या पहनना जरूरी?
सीबीएसई 2026 बोर्ड एग्जाम का ड्रेस कोड आया सामने, जानें लड़कों और लड़कियों को क्या पहनना जरूरी?
Embed widget