एक्सप्लोरर

Hardoi News: कोबरा ने डसा तो सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंच गए बुजुर्ग, डॉक्टर रह गए दंग

Hardoi Snake News: सांपों को घर से बाहर छोड़ने की नियत से श्रीश चंद्र उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी सांपों ने उन्हें काट लिया. फिर उन्होंने सांपों को डिब्बे में बंद किया और अस्पताल पहुंच गए.

Hardoi News: हरदोई जनपद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां पर एक बुजुर्ग को सांप ने काट लिया तो बुजुर्ग ने दोनों सांपों को पकड़ लिया और फिर डिब्बे में बंदकर उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंच गया. जिला अस्पताल में डॉक्टर ने देखा तो वो हैरान रह गये, चिकित्सक ने बुजुर्ग को भर्ती करके उसका इलाज शुरू कर दिया है.

श्रीश चंद्र के घर में आए दिन निकलते हैं सांप

शाहाबाद थाना क्षेत्र के वासित नगर गांव में रहने बाले श्रीश चंद्र द्विवेदी के घर में आये दिन सांप के बच्चे निकल रहे थे जिन्हें वो पकड़ कर घर के बाहर छोड़ देते थे. आज भी चन्द्र के घर के बाहर उस समय दो कोबरा सांप के बच्चे निकले जब उसके घर के बाहर उन्ही के दो मासूम पोते और पोती खेल रहे थे. हालांकि श्रीश चंद्र को ये बात खूब अच्छे से पता थी कि कभी भी सांप निकल सकते हैं इसलिये वो घर के लोगों को सजग रहने के लिये कहते रहते थे. आज भी वो घर के बाहर नजर बनाये हुए थे क्योंकि बच्चे खेल रहे हैं कहीं उन्हें कोई दिक्कत न हो. 

घर से बाहर छोड़ने की नियत से पकड़ने लगे सांप

इसी दौरान दो कोबरा सांप के बच्चे घर में  निकले जिन्हें वो बाहर छोड़ने की नियत से पकड़ने लगे. इसी दौरान सांप ने उन्हें काट लिया लेकिन फिर भी श्रीश चन्द्र डरे नहीं और दोनों सांप को पकड़ कर एक डिब्बे में बन्द किया और शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए. श्रीश चंद्र ने डॉक्टर को पूरी घटना के बारे में बताया. हालांकि डॉक्टर ने तुरंत श्रीश चंद्र को भर्ती कर लिया और उनका इलाज शुरू कर दिया. फिलहाल श्रीश चंद्र की हालत सामान्य बनी हुई है.

वहीं पूरे मामले में सीएससी पर मौजूद डॉक्टर धर्मेंद्र का कहना है कि वासित नगर के 65 वर्षीय श्रीश चंद को सांप ने काटा है, उन्हें कुछ लोग अस्पताल लेकर आए, साथ ही सांपों को डिब्बे में बंद करके भी लाए, प्राथमिक उपचार करके उनको ऑब्जर्वेशन में रखा गया है. उनका इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति सामान्य है.

यह भी पढ़ें:

Shahjahanpur News: पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने की महिलाओं की जमकर पिटाई, फिर घर में लगा दी आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget