एक्सप्लोरर

पुलिस ने सुलझाई हॉस्पिटल मालिक की मर्डर मिस्ट्री, प्रॉपर्टी के लिए बेटे ने रची थी खौफनाक साजिश 

यूपी के मेरठ में महावीर हॉस्पिटल के मालिक यशपाल सिंह की सोते समय हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी बेटे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

Son Killed Father in Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बेटे द्वारा बाप की हत्या कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामला मेरठ के थाना टीपी नगर क्षेत्र का है. यहां हॉस्पिटल मालिक की मर्डर मिस्ट्री पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी. जिसके बाद आज पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी बेटे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

हत्यारों ने नहीं छोड़ा सुराग 
सवा महीने पहले महावीर हॉस्पिटल के मालिक यशपाल सिंह की सोते समय हत्या कर दी गई थी. दिन निकलते ही अस्पताल संचालक की हत्या से कोहराम मच गया था. आनन-फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंची. फॉरेंसिक और एसओजी की टीम भी घटना के खुलासे के लिए लगाई गई. लेकिन, शातिर हत्यारों ने कोई सुराग मौके पर नहीं छोड़ा. जिसके बाद इलाके के सीसीटीवी और कॉल रिकॉर्ड खंगाले गए.

प्रॉपर्टी का लालच 
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यशपाल सिंह के चार बेटे हैं. बेटे नरेंद्र से उनका सबसे ज्यादा लगाव था. लेकिन, यही नरेंद्र पैतृक संपत्ति का बड़ा हिस्सा चारों भाइयों में बट जाने के डर से अपने ही पिता की जान का दुश्मन बन बैठा. नरेंद्र ने अपने ही हॉस्पिटल में काम करने वाले मोनू और उसके साथी को यशपाल सिंह की हत्या के लिए सुपारी दे दी. जिसके बाद हत्या की साजिश रची गई. 

पुलिस ने किया पर्दाफाश 
नरेंद्र ने खुद ही पिता की हत्या का मुकदमा भी दर्ज कराया और पिता की मौत के बाद जमकर आंसू भी बहाए. लेकिन, पुलिस छानबीन के दौरान हत्याकांड की अनसुलझी गुत्थी पर से पर्दा उठ गया और नरेंद्र समेत भाड़े के शूटर गिरफ्तार कर लिए गए. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल, टी-शर्ट, बाइक और हेलमेट भी बरामद किया है. 

ये भी पढ़ें:

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने भरी हुंकार, कहा- किसानों के हित में करेंगे बड़ा जनांदोलन

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
यूपी: AI से बनाई चिता की तस्वीर, खुद को मुर्दा बताकर हुआ फरार; आरोपी गिरफ्तार
यूपी: AI से बनाई चिता की तस्वीर, खुद को मुर्दा बताकर हुआ फरार; आरोपी गिरफ्तार
मंत्री संदीप सिंह के घर का घेराव, शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने सुंदरकांड पाठ कर किया प्रदर्शन
मंत्री संदीप सिंह के घर का घेराव, शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने सुंदरकांड पाठ कर किया प्रदर्शन

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
ट्रंप के करीबी नेताओं को झटका, ब्राजील में लूला की वापसी और सर्बिया में छात्रों की जीत; अब नेतन्याहू की परीक्षा
ट्रंप के करीबी नेताओं को झटका, ब्राजील में लूला की वापसी और सर्बिया में छात्रों की जीत; अब नेतन्याहू की परीक्षा
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget