एक्सप्लोरर

Smart City Project: कानपुर बन रहा स्मार्ट, पहली स्मार्ट पार्किंग की शुरुआत, मोतीझील में प्री बुकिंग पर पार्क हो सकेंगे वाहन

Smart Parking in Kanpur: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कानपुर महानगर में स्मार्ट पार्किंग की शुरुआत की गई है. वाहन स्वामी यहां पार्किंग के लिए ऐप के जरिये बुकिंग करा सकते हैं.

Smart Parking in Kanpur:  कानपुर (Kanpur) को अब स्मार्ट बनाया जा रहा है. इसी के क्रम में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट (Smart City Project) में महानगर की पहली स्मार्ट पार्किंग शुरू की गई है. नगर निगम ने मोतीझील (Motijheel) के आसपास फुटपाथ पर जगह चिह्नित की है, जिसकी पार्किंग के जरिये 400 वाहनों (400 Vehicle) को पार्क कराने का लक्ष्य है. कानपुर वासी स्मार्ट सिटी एप (Smart City Ap) के ज़रिये पार्किंग जगह बुक करके अपनी गाड़ी खड़ी कर सकेंगे. यही नहीं इस एप पर पार्किंग में खड़े किए गए वाहनों की स्थिति भी देखी जा सकेगी. स्मार्ट बिलिंग मशीन POS के ज़रिये भी स्लीप कटाकर वाहनों की पार्किंग की हो सकेगी. इसके अलावा पार्किंग एरिया में सेंसर भी लगाए गए हैं इससे वाहनों की निगरानी की जाएगी और एलईडी स्क्रीन से वाहनों की स्थिति जानी जाएगी.

हाईडेफिनेशन कैमरे

मकसद ये है कि, घर बैठे लोगों को आसानी से पता लग जाये कि पार्किंग एरिया में कितने वाहन खड़े करने की जगह बची है. इसकी मॉनीटरिंग के लिए नगर निगम में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है. स्मार्ट पार्किंग में हो रही हर हरकत पर निगाह रखने के लिए हाईडेफिनेशन कैमरों को लगाया गया है.   

300 से 440 वाहन पार्क हो सकेंगे

दरअसल, कुछ दिन पहले सरकारी आदेश पर कानपुर शहर में संचालित की जा रहीं वाहन पार्किंग के ठेके रदद कर दिए गए थे. नगर निगम परिसर और अटल घाट में ही वाहनों की फिलहाल पार्किंग कराई जा रही है. स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अन्तर्गत मोतीझील इलाके के कारगिल पार्क, राजीव वाटिका और लाजपत भवन के सामने स्मार्ट पार्किंग को शुरू किया गया है. मंडलायुक्त डॉ राजशेखर और नगर आयुक्त शिवशरणरप्पा ने स्मार्ट पार्किंग का निरीक्षण करने के बाद इसकी शुरूआत की है. मंडलायुक्त की माने तो इस स्मार्ट पार्किंग में 300-400 दोपहिया, चारपहिया वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था होगी. 

पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी व्यवस्था 

स्मार्ट सिटी आईटी प्रभारी की माने तो ऐप की मदद से कोई भी वाहन स्वामी पार्किंग आरक्षित कर सकता है. वाहनों की क्षमता के आधार पर पार्किंग की सुविधा पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जाएगी. मौके पर पहुंचने पर वाहन मालिक उनके मोबाइल पर भेजा गया क्यू आर कोड ऑपरेटर को दिखाएंगे जो उनका वाहन जगह की उपलब्धता के अनुसार स्टैंड पर खड़ा करवा देगा. यदि कोई वाहन स्वामी सीधे स्टैंड पर पहुंचता है तो उसे ऑपरेटर रसीद मुहैया कराएगा रसीद के बदले भी Qr-code मोबाइल पर भेजा जाएगा. इसी क्यूआर कोड को ऑपरेटर पीओएस मशीन से रड कर वाहन के स्टैंड पर खड़े होने संबंधी सारी जानकारी जुटा लेंगे. पार्किंग स्थल पर चार ऑपरेटरों की तैनाती की गई है. मोतीझील में तीन हिस्सों में स्मार्ट पार्किंग का विभाजन भी किया गया है. 

ये भी पढ़ें.

विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में आज सियासी बुधवार, जानें- क्या रणनीति बना रहे हैं राजनीतिक दल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget