एक्सप्लोरर

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से क्लोन चेक के जरिए निकाले गए लाखों रुपए, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से क्लोन चेक के जरिए छह लाख रुपए निकाले जाने का खुलासा हुआ है. चंपत राय ने अयोध्या पुलिस से मामले की शिकायत की है. अयोध्या कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है.

अयोध्या: क्लोन चेक के जरिए अयोध्या के राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से 6 लाख रुपए निकाल लिए गए. इस जालसाजी का खुलासा तब हुआ जब जालसाज ने 9 लाख 86 हजार रुपए का तीसरा क्लोन चेक लखनऊ के बैंक ऑफ बड़ौदा में पेमेंट के लिए लगाया. बड़ी रकम होने के कारण बैंक ने इस बार ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से कंफर्म किया तो उन्होंने ऐसा कोई चेक जारी करने से मना कर दिया. इसके बाद बैंक ने पेमेंट रोकते हुए इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि, बैंक की सक्रियता के कारण धोखाधड़ी कर निकले गए 6 लाख रुपए में से 2 लाख रुपए पर स्टाप पेमेंट लगा दिया गया लेकिन फिर भी 4 लाख रुपए का चूना ट्रस्ट को लग गया.

धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज वहीं, चंपत राय ने अयोध्या पुलिस से इसकी शिकायत की जिसके बाद देर शाम अयोध्या कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस क्षेत्राधिकारी अयोध्या राजेश राय का कहना है कि देर शाम शिकायत के बाद धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

जालसाजों ने हड़प कर लिया पैसा इस धोखाधड़ी की शुरुआत एक सितंबर को उस समय हुई जब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते का एक क्लोन चेक लखनऊ के पंजाब नेशनल बैंक शाखा में लगाया गया. ये चेक ढाई लाख रुपए का था. छोटी रकम होने के कारण इस चेक का वेरिफिकेशन नहीं हुआ और ये रकम पास हो गई. इसके दो दिन बाद इसी तरह लखनऊ के ही उसी बैंक में साढ़े तीन लाख रुपए का एक और क्लोन चेक लगाया गया और ये चेक भी पास हो गया. इस तरह छह लाख रुपए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पैसा जालसाजों ने हड़प कर लिया.

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से क्लोन चेक के जरिए निकाले गए लाखों रुपए, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

पुलिस ने शुरू की जांच सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये फर्जी चेक लखनऊ के पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा के चेक क्लीयरिंग बॉक्स में डाला गया और सेट्ठी नाम के एक व्यक्ति के अकाउंट में छह लाख जो दो अलग-अलग चेक से निकाले गए थे वो पैसा पंजाब नेशनल बैंक के ही उस व्यक्ति के खाते में क्रेडिट हुआ. हालांकि बैंक को जानकारी होते ही जिस खाते में पैसा क्रेडिट हुआ था उसकी जांच की गई तो पता चला कि 4 लाख रुपए जालसाज व्यक्ति ने निकाल लिए थे जबकि 2 लाख रुपए उस खाते में था जिसपर स्टाप पेमेंट लगा दिया गया. अयोध्या पुलिस ने उन दो फर्जी चेक की कॉपी मंगाई है और सेट्ठी के उस बैंक खाते की डिटेल भी मंगी है जिस खाते में ट्रस्ट के फर्जी चेक पर निकाला गया पैसा क्रेडिट हुआ है.

यह भी पढ़ें:

योगी राज में भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई जारी, तीन साल में नपे 775 अधिकारी

उत्तराखंड में तेजी से फैल रहा कोरोना संक्रमण, बुधवार को मिले रिकॉर्ड 1061 मरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग
भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग
चंपत राय, अनिल मिश्रा को क्लीन चिट? एसआईटी रिपोर्ट से मिले संकेत
चंपत राय, अनिल मिश्रा को क्लीन चिट? एसआईटी रिपोर्ट से मिले संकेत
कोई शिक्षामंत्री है क्या? छात्राओं के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
कोई शिक्षामंत्री है क्या? छात्राओं के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget