एक्सप्लोरर

Sitapur News: कोटेदार की धारदार हथियार से सिर और चेहरा कूचकर की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Sitapur Police: एसपी घुले सुशील चंद्रभान ने कोटेदार की हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं. पुलिस ने कोटेदार के नौकर कल्लू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

Sitapur News: सीतापुर (Sitapur) में एक कोटेदार और पूर्व प्रधान प्रतिनिधि की धारदार हथियारों से सिर और चेहरा कूचकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई. कोटेदार का शव गांव के बाहर बने कमरे में पड़ा मिला. साथ सोए नौकर ने सुबह शव देखकर घटना की जानकारी परिजनों को दी. हत्या की सूचना पाते ही पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान और अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एनपी सिंह, सीओ महमूदाबाद रविशंकर प्रसाद और कोतवाल विजेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे.

पुलिस को घटना स्थल से एक हथौड़ा मिला है, लेकिन इस हथौड़े में खून के कोई निशान नहीं पाए गए है. पुलिस को शक है कि इस हत्याकांड में कोटेदार के करीबी भी शामिल हो सकते हैं. हत्या के पीछे पैसे का लेनदेन हो सकता है. पुलिस को प्रथम दृष्टया कोटेदार के साथ सोए नौकर पर ही संदेह है, जिसको हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

महमूदाबाद कोतवाली इलाके के गांव गुलौली की सुबह की शुरुआत सनसनी के साथ हुई. गांव के कोटेदार और पूर्व प्रधान के प्रतिनिधि 53 वर्षीय लल्ला सिंह की अज्ञात हमलावरों ने उनके ही घर के कमरे में धारदार हथियार से हत्या कर दी और फरार हो गए. साथ में सोए बाराबंकी जनपद के थाना बड्डूपुर के खिजना निवासी कल्लू वर्मा को इसकी भनक भी नहीं लगी. कल्लू के मुताबिक सुबह करीब सात बजे उसे जानकारी हो पाई, तब उसने परिजनों को जानकारी दी, जबकि लल्ला सिंह अपने नौकर कल्लू के साथ गांव के बाहर बने कमरे में जमीन पर बिस्तर बिछाकर सोए थे.

पुलिस कर रही मामले की जांच
इस हत्याकांड का एक अहम पहलू यह भी है कि घटना स्थल पर एक हथौड़ा मिला है, लेकिन इस हथौड़े में खून के कोई निशान नहीं पाए गए है. मौके पर पहुंचे एसपी घुले सुशील चंद्रभान ने कोटेदार की हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए. पुलिस ने कोटेदार के नौकर कल्लू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

आपको बता दें कि मृतक लल्ला सिंह की पत्नी नीलम सिंह गांव की पूर्व प्रधान रह चुकी है, हत्या के पीछे पैसों का लेनदेन होना माना जा रहा है. मृतक की पुत्री कीर्ति ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हत्या रात में की गई है, लेकिन जानकारी सुबह हुई है.

मौके पर पहुंचकर फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद एसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि कुछ लोगों से पैसे को लेकर विवाद चल रहा था, जिन पर आशंका परिजनों ने जताई है. साथ ही जिस कमरे में हत्या को अंजाम दिया गया, उसी में मृतक और नौकर सोया था. यह भी एक अहम पहलू है, फिलहाल पुलिस अलग-अलग एंगल से तफ्तीश कर रही है, जल्द खुलासा किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:-

Rampur Bypoll: रामपुर विधानसभा उपचुनाव में क्या है सबसे बड़ा मुद्दा? आजम खान को लेकर लोगों ने कही ये बात

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget