एक्सप्लोरर

Rampur Bypoll: रामपुर विधानसभा उपचुनाव में क्या है सबसे बड़ा मुद्दा? आजम खान को लेकर लोगों ने कही ये बात

आजम खान लगभग 45 साल के बाद पहली बार किसी चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर खड़े नहीं हैं, लेकिन अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराना उनके लिए सबसे बड़ी परीक्षा है.

Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव 'व्यक्तित्व बनाम विकास के वादों' की लड़ाई का बन गया है. इस उपचुनाव में आजम खान की प्रतिष्ठा पहले से कहीं ज्यादा दांव पर लगी है क्योंकि बदले हालात में यह उपचुनाव उनकी राजनीतिक साख के लिए निर्णायक साबित हो सकता है. रामपुर के बेहद प्रभावशाली नेता माने जाने वाले आजम लगभग 45 साल के बाद पहली बार किसी चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर खड़े नहीं हैं, लेकिन अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराना उनके लिए सबसे बड़ी परीक्षा है. उपचुनाव में सपा प्रत्याशी के रूप में उनके विश्वासपात्र आसिम राजा भले ही मैदान में हों लेकिन असल चुनाव आजम खान की प्रतिष्ठा का ही है.

रामपुर के आम लोगों से बात करने पर पता चलता है कि इस बार चुनाव में विकास एक प्रमुख मुद्दा है. बीजेपी भी विकास को आजम खान की काट के तौर पर इस्तेमाल कर रही है. दूसरी ओर आजम का व्यक्तित्व कहीं-कहीं मुद्दों पर भारी नजर आता है. आजम समर्थकों का गढ़ माने जाने वाले बाजौरी टोला के रहने वाले अच्छन खां का कहना है 'इस बार चुनाव में विकास ही मुख्य मुद्दा है. हम 40 साल से आजम के साथ हैं, लेकिन हमारे हाथ खाली हैं. बीजेपी ने हमें प्रधानमंत्री आवास दिया. हम किसान हैं, हमें किसान सम्मान निधि मिल रही है. यह सब खान ने नहीं दिलाया. इस बार हम बीजेपी के साथ हैं.'

लोगों ने कही ये बात

सिविल लाइंस क्षेत्र के रहने वाले बीएड के छात्र मोहम्मद नवाज का कहना है कि भलाई इसी में है कि जिस तरफ हवा चले उसी तरफ पर चलो. बीजेपी रामपुर के विकास का मुद्दा उठा रही है. रामपुर को विकास ही चाहिए. उन्होंने कहा कि नौजवानों को रोजगार की जरूरत है और रामपुर में इसकी खासी किल्लत है. यही वजह है कि यहां के बहुत से युवाओं को बाहर जाकर रोजगार तलाशना पड़ता है.

सिविल लाइन इलाके में रेस्टोरेंट्स चलाने वाले मदनलाल अरोरा का कहना है कि आजम खान के बहुत से करीबी लोग बीजेपी में चले गए हैं, जिससे चुनाव पर फर्क पड़ सकता है. दूसरी अहम बात यह है कि खुद आजम उपचुनाव में खड़े नहीं हैं. अगर वह होते तो दूसरी ही बात होती, मगर उनकी जगह आसिम राजा चुनाव लड़ रहे हैं. जिनका कद उतना बड़ा नहीं है. हालांकि रामपुर के मतदाताओं का एक तबका ऐसा भी है जो आजम के साथ मजबूती से खड़ा है.

ई-रिक्शा चालक शन्नू खां कहते हैं 'आजम ने हमें रोजी रोटी दी है और इज्जत से जिंदगी जीने का मौका दिया है, इसलिए हम उनका साथ कभी नहीं छोड़ सकते. चाहे कोई कितना ही बहलाये-फुसलाये मगर हमारा इरादा नहीं बदलने वाला.' चुनावी माहौल का जायजा लेने निकले तो इसमें लड़ाई आसिम राजा बनाम आकाश सक्सेना नहीं बल्कि आजम खान बनाम बीजेपी नजर आती है. खास बात यह है कि बीजेपी सपा प्रत्याशी आसिम राजा के बजाय आजम खान को ही निशाना बना रही है. इस वजह से लड़ाई पूरी तरह से उन पर ही केंद्रित हो गई है.

जानें- पूरा समिकरण

रामपुर से 10 बार विधानसभा और एक बार लोकसभा पहुंचे आजम खां को वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान नफरत भरा भाषण देने के मामले में रामपुर की एक अदालत ने इसी महीने तीन साल की सजा सुनाई. इसके बाद आजम की विधानसभा सदस्यता खत्म कर दी गई और उनका वोट देने का अधिकार भी वापस ले लिया गया है . अब वह छह साल तक चुनाव नहीं लड़ सकेंगे, लिहाजा वह जानते हैं कि रामपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी को हराना ही सबसे माकूल जवाब होगा. ऐसे हालात में आजम भले ही चुनाव मैदान में उम्मीदवार के तौर पर मौजूद ना हों लेकिन इसके बावजूद एक तरह से उनका सब कुछ दांव पर लगा हुआ है.

खान के एक करीबी सहयोगी के मुताबिक पूर्व मंत्री रामपुर की उन गलियों में भी जाकर लोगों से सपा प्रत्याशी आसिम राजा के लिए वोट मांग रहे हैं जहां उन्होंने दो-ढाई दशक से कदम भी नहीं रखा था. पिछले करीब साढे़ चार दशक तक रामपुर का चुनाव आजम के व्यक्तित्व के गिर्द ही घूमता रहा. मगर बदले हालात में बीजेपी अब इस चलन को तोड़ने में जुटी है और वह विकास के मुद्दे को आगे रखकर चुनाव लड़ रही है.

Watch: क्या मुख्यमंत्री बनेंगे केशव प्रसाद मौर्य या ब्रजेश पाठक? अखिलेश यादव ने दिया खुला ऑफर

रामपुर से पूर्व सांसद और केंद्र में मंत्री रहे मुख्तार अब्बास नकवी इस बार उपचुनाव में बीजेपी को जीत दिलाने के लिए रामपुर में मौजूद हैं. उन्होंने 'पीटीआई-भाषा' से बातचीत में कहा कि इस बार का चुनाव विचारधारा की लड़ाई है, एक ऐसी विचारधारा जो अहंकार के खिलाफ है और विकास की पैरवी करती है. उन्होंने कहा कि वह ग्रामीण अंचलों में खिचड़ी पंचायत के माध्यम से उन लोगों के बीच जा रहे हैं जिन तक बीजेपी पहले नहीं पहुंच पाती थी. इन पंचायतों में लोगों को बीजेपी सरकार द्वारा उनके लिए किए गए कार्यों के बारे में बताया जा रहा है और बीजेपी को इसके काफी अच्छे नतीजे मिलते दिख रहे हैं.

रामपुर विधानसभा क्षेत्र का समीकरण आजम के लिए हमेशा मुफीद साबित हुआ है. इस क्षेत्र में उनकी पकड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस साल जून में रामपुर लोकसभा उपचुनाव के दौरान पहली बार जीत हासिल करने वाली बीजेपी को रामपुर विधानसभा में सपा से 7636 वोट कम मिले थे. इस चुनाव में भी सपा ने आसिम राजा को ही उम्मीदवार बनाया था. इस साल के शुरू में हुए विधानसभा चुनाव में रामपुर सीट पर सपा उम्मीदवार आजम को 131225 वोट मिले थे जो कुल वोट का 59.71% थे. वहीं, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के आकाश सक्सेना ने 76084 मत हासिल किए थे जो कुल मतों का 34.62% था. कांग्रेस के नवाब काजिम अली को मात्र 4000 मतों से संतोष करना पड़ा था .

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा में डिप्टी एसएस से मारपीट, RPF कर्मियों ने स्टेशन पर हाथ-पैर पकड़कर घसीटा, 5 निलंबित
आगरा में डिप्टी एसएस से मारपीट, RPF कर्मियों ने स्टेशन पर हाथ-पैर पकड़कर घसीटा, 5 निलंबित
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
Delhi Weather: उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
Embed widget