एक्सप्लोरर

Siddharthnagar: अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान ADM और CO में नोकझोंक, थाने और तहसील पर चला बुलडोजर

Siddharthnagar News: इन दिनों जिलाधिकारी के आदेश पर सिद्धार्थनगर जिले में बृहद पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है. तहसील और थाने की बाउंड्री भी अतिक्रमण के चपेट में आ गई.

Siddharthnagar Bulldozer Action: उत्तर प्रदेश में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है. इसका असर यूपी के कई जिलों में देखने को मिल रहा है. इन दिनों जिलाधिकारी के आदेश पर सिद्धार्थनगर जिले में बृहद पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अतिक्रमण हटाओ अभियान की वजह से सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय पर पुलिस और जिला प्रशासन आसने सामने आ गए. 

दरअसल, सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय पर पुलिस और जिला प्रशासन उस वक्त आमने-सामने आ गए, जब अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत एसडीएम और एडीएम ने थाने की बाउंड्री को तोड़ने का आदेश दे दिया. मामला जिला मुख्यालय के खजुरिया रोड का का है.  इन दिनों जिलाधिकारी के आदेश पर सिद्धार्थनगर जिले में बृहद पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है.

अतिक्रमण के चपेट में आ गई तहसील और थाने की बाउंड्री 

सिद्धार्थनगर जिले के खजुरिया रोड पर दशकों से अतिक्रमण की बहुत बड़ी समस्या थी, जिसको संज्ञान में लेकर मौजूदा जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने पूरी तरह से इस खजुरिया रोड को अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश जारी किया. इसी क्रम में करीब डेढ़ किलोमीटर की सड़क पर लोगों के अतिक्रमण किए हुए मकान बुलडोजर से गिराए जाने लगे. खजुरिया रोड पर स्थित तहसील और थाने की बाउंड्री भी अतिक्रमण के चपेट में आ गई.

एडीएम और सीओ में हई नोकझोंक

मौके पर मौजूद सदर एसडीएम ललित कुमार और एडीएम उमाशंकर ने जब अतिक्रमण के जद में आई थाने की बाउंड्री को गिराने के लिए बुलडोजर चालक को आदेश दिया तो सिद्धार्थनगर कोतवाल के कोतवाल और सीओ सदर सामने आ गए और बाउंड्री गिरने का विरोध करने लगे. इस बीच एसडीएम एडीएम से सीओ और कोतवाल की बहस और नोकझोंक भी हुई. जिसका वीडियो बना कर लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

नोकझोंक का वीडियो वायरल 

 काफी देर तक चली बहस और नोकझोंक के बाद सदर थाने की बाउंड्री, गेट के साथ तहसील परिसर की बाउंड्री को तोड़ा गया. इस बीच पुलिस और जिला प्रशासन के बीच हुई इस नोकझोंक का वीडियो बहुत ही तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस अतिक्रमण हटाओ अभियान की सराहना करते हुए पुलिस और जिला प्रशासन के बीच तीखी नोंकझोंक पर जमकर बहस कर रहे हैं. लोगों को इस बात से सुकून है कि उनके घर के साथ सरकार की तरफ से कब्जाई गई जमीन भी अतिक्रमण से मुक्त कराई गई.

ये भी पढ़ें: Train Accident: रायबरेली में मालगाड़ी और रेल इंजन में आमने-सामने की भिड़ंत, पटरी से उतरा इंजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget