एक्सप्लोरर

Train Accident: रायबरेली में मालगाड़ी और रेल इंजन में आमने-सामने की भिड़ंत, पटरी से उतरा इंजन

Train Accident: रायबरेली में मालगाड़ी और रेल इंजन के बीच आमने-सामने की टक्कर के बाद हड़कंप मच गया है. भिड़ंत के बाद रेल इंजन पटरियों से उतर गया. इस हादसे में दो लोग घायल हैं.

Raebareli Train Accident: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में मालगाड़ी और रेल इंजन के बीच आमने-सामने की टक्कर के बाद हड़कंप मच गया है. भिड़ंत के बाद रेल इंजन पटरियों से उतर गया. इस हादसे में लोको पायलट समेत दो लोगों के घायल होने की खबर है. ये हादसा उस समय हुआ जब एनटीपीसी के अंदर कोल हैंडलिंग प्लांट में कोयला उतारने के बाद मालगाड़ी वापस जा रही है. 

खबर के मुताबिक सोमवार शाम को रायबरेली में ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी विद्युत तापीय परियोजना में झारखंड की कोयला खदान से मालगाड़ी कोयला आपूर्ति के लिए कोयला लेकर आई थी. जिसके बाद देर रात तक मालगाड़ी से कोयला को अनलोड किया जाता रहा. रात करीब दस बजे मालगाड़ी कोयला उतारने के बाद वापस रवाना हो गई. 

रेल इंजन से टकराई मालगाड़ी
इस मालगाड़ी का इंजन पीछे लगा था. जिसे चार किमी आगे अरखा रेलवे स्टेशन पर सीधा होना था. जैसे ही मालगाड़ी एनटीपीसी से रवाना हुई, तभी सामने रेल इंजन आ गया, इसलिए लोको पायलट उसे देख नहीं सका. गलत सिग्नल और ट्रैक ज्वाइनिंग की वजह से मालगाड़ी सीधा रेल इंजन से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी रेल का इंजन पटरी से उतर गया. 

घटना की सूचना मिलते ही एनटीपीसी व रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए. जिसके बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया. सीआईएसएफ के जवानों और रेलवे के कर्मचारियों ने देर रात में ही ट्रैक को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है. ट्रैक पर काम चल रहा है.  फिलहाल इस ट्रेन पर रेलों की आवाजाही रोक दी गई है. इस घटना की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है. 

पिछले कुछ दिनों में एक के बाद एक कई रेल हादसे हुए है. जिसमें रेलवे की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है. वहीं विपक्ष भी इन दुर्घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साध रहा है. 

Mayawati: बसपा का अध्यक्ष फिर क्यों बनना चाहती हैं मायावती? ये हैं बड़ी वजहें!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
मक्खी पर हथौड़ा...विरोध रुकेगा थोड़ा?
UPI MDR पर बड़ा अपडेट! 1 जनवरी तक टल सकता है चार्ज, कारोबारियों को राहत?
क्या दिल्ली में कल लॉकडाउन लग जाएगा?
प्रदर्शन से पहले ही CJP कार्यकर्ताओं पर एक्शन शुरू

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget