एक्सप्लोरर

सिद्धार्थनगर: शोहरतगढ़ CHC डॉक्टर की कुर्सी पर मेडिकल स्टोर संचालक,विभाग पर उठे सवाल, जांच के आदेश

Siddharthnagar News: शोहरतगढ़ सीएचसी के पास एक मेडिकल स्टोर संचालक का आना-जाना लगा रहता है. वह दिन भर डॉक्टरों से सेटिंग करके मरीजों को गुमराह कर अपने स्टोर पर दवाइयां खरीदने के लिए भेजता है.

यूपी में लचर स्वास्थ्य सेवाएं किसी से छिपी नहीं हैं और आए दिन सरकारी अस्पतालों में लापरवाही खबरें सामने आती हैं. इसी कड़ी में ताजा मामला सिद्धार्थनगर जिले का है. यहां शोहरतगढ़ CHC में एक युवक के डॉक्टर की कुर्सी पर आराम फरमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. युवक  स्थानीय मेडिकल स्टोर चलाता है, ओपीडी कक्ष की डॉक्टर कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है, जहां वह मेज पर दोनों पैर रखकर आराम कर रहा है.

यह घटना स्वास्थ्य सेवाओं में अनियमितता और दलाली के आरोपों को उजागर कर रही है, जिससे स्थानीय स्तर पर हड़कंप मच गया है.

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक शोहरतगढ़ सीएचसी के पास एक मेडिकल स्टोर संचालक का आना-जाना लगा रहता है. वह दिन भर ओपीडी कक्ष के चक्कर लगाता है और डॉक्टरों से सेटिंग करके मरीजों को गुमराह कर अपने स्टोर पर दवाइयां खरीदने के लिए भेजता है. यह पूरी तरह डॉक्टर और मरीज के बीच दलाली का काम करता है. चार दिन पहले इसी युवक ने ओपीडी कक्ष में डॉक्टर की कुर्सी पर बैठकर मेज पर दोनों पैर रखे और आराम फरमाया. उसके सामने दो अन्य व्यक्ति भी कुर्सियों पर बैठे नजर आ रहे हैं.

किसी ने इस दृश्य का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है. वीडियो में युवक का रवैया बेहद लापरवाह दिखाई दे रहा है, जो स्वास्थ्य संस्थान की गरिमा को ठेस पहुंचा रहा है.

प्रशासन की प्रतिक्रिया

वायरल वीडियो के बारे में जब सीएचसी अधीक्षक एके आजाद से संपर्क किया गया, तो उन्होंने मीटिंग का बहाना बनाकर कोई जवाब नहीं दिया. बताया जा रहा है कि कुर्सी पर बैठा यह युवक अधीक्षक का करीबी है, जिसके कारण मामला और संवेदनशील हो गया है. वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात की गई, लेकिन वे छुट्टी पर थे. उनका फोन डॉ. प्रमोद यादव ने उठाया और बताया कि सीएमओ छुट्टी पर हैं.

वीडियो के बारे में पूछने पर डॉ. यादव ने कहा कि वीडियो प्रकाश में आया है, जिसमें ओपीडी कक्ष के डॉक्टर की कुर्सी पर किसी अन्य व्यक्ति के बैठने का मामला दिखाया गया है. अधीक्षक से जांच रिपोर्ट मांगी गई है. जांच के बाद उस व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल

मेडिकल स्टोर संचालक का ओपीडी कक्ष में घुसना और डॉक्टरों से सेटिंग करना मरीजों के हितों के खिलाफ है. स्थानीय लोगों का मानना है कि ऐसी अनियमितताएं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को प्रभावित करती हैं और मरीजों को ठगने का माध्यम बनती हैं. स्थानीय निवासियों ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सीएचसी में डॉक्टरों की अनुपस्थिति में ऐसे लोग हावी हो जाते हैं, जो मरीजों का शोषण करते हैं.

Input By : चंदन श्रीवास्तव
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा
अलीगढ़ में बेकाबू ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, दारोगा समेत दंपत्ति की मौत
अलीगढ़ में बेकाबू ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, दारोगा समेत दंपत्ति की मौत
शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या
शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget