एक्सप्लोरर

नागरिकता संशोधन बिल पर भड़के शिवपाल, बोले- मुद्दों से भटक रही है सरकार

महोबा में शिवपाल यादव ने प्रसपा के मंडलीय सम्मेलन के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। शिवपाल ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल की देश को कोई जरूरत नहीं थी। देश को भुखमरी और भ्रष्टाचार से बचाने की जरूरत थी।

महोबा, एबीपी गंगा। महोबा के डाक बंगला मैदान में प्रसपा के मंडलीय सम्मेलन के दौरान प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। शिवपाल ने नागरिकता संशोधन बिल पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार मुद्दे से भटक रही है। गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के मद्दे भूल गई है।

शिवपाल यादव ने कहा कि देश की स्थिति ठीक नहीं है। इस समय हमारा देश जल रहा है। अन्य प्रदेशों में लगी आग की चिंगारी अब उत्तर प्रदेश में भी पहुंच गई है। सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल की देश को कोई जरूरत नहीं थी। देश को भुखमरी और भ्रष्टाचार से बचाने की जरूरत थी। महिलाओं की सुरक्षा की जरूरत थी। लेकिन सरकार मुद्दों को भूल गई है।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नोटबंदी की वजह से अर्थव्यवस्था की हालत खराब हो गई है। देश की जीडीपी पाकिस्तान और बांग्लादेश से भी नीचे है। देश में उधोग और व्यापार जीएसटी के कारण बन्द हो रहे हैं। लोगों का जो बचत का पैसा है उसको बैंक से रुपया निकालने में इनकम टैक्स देना पड़ता है।

नागरिकता संशोधन बिल पर भड़के शिवपाल, बोले- मुद्दों से भटक रही है सरकार

शिवपाल ने यह भी कहा कि नागरिकता संशोधन बिल देशहित में नहीं है इसलिए देश जलने लगा है। उत्तर प्रदेश भी जलने लगा है, इसकी कोई जरूरत नहीं थी। देश में अर्थिक मंदी फैली हुई है और यहां बेरोजगारी व भ्रष्टाचार दूर करने की जरूरत है। कानून व्यवस्था पर बोलते हुए शिवपाल ने कहा अधिकारी बेलागाम हैं, झांसी में जो पुष्पेंद्र का एनकाउंटर हुआ था, वो हत्या थी। उन्होंने कहा कि गांधी के विचारों से जुड़े लोगों को हम एक करेंगे और 2022 में हम सरकार में शामिल होंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
जौहर यूनिवर्सिटी मामले में इन लोगों पर ED की नजर, आजम के करीबियों पर जल्द कसेगा शिकंजा!
जौहर यूनिवर्सिटी मामले में इन लोगों पर ED की नजर, आजम के करीबियों पर जल्द कसेगा शिकंजा!
योगी सरकार की जननी सुरक्षा योजना का दिखा असर, यूपी में 7 लाख से ज्यादा संस्थागत प्रसव
योगी सरकार की जननी सुरक्षा योजना का दिखा असर, यूपी में 7 लाख से ज्यादा संस्थागत प्रसव
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget