एक्सप्लोरर

UP Monsoon Session: मानसून सत्र से शिवपाल सिंह यादव की दूरी, आखिर क्यों नहीं आ रहे विधानसभा?

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से विधायक और प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) अब तक विधानसभा में नजर नहीं आए हैं. इसकी कई वजहें बताई जा रही हैं.

UP Assembly Session: उत्तर प्रदेश में विधानसभा सत्र का मानसून सत्र (UP Assembly Monsoon Session) चल रहा है. विधानसभा में मानसून सत्र के तीन दिन खत्म हो चुके हैं, जबकि अभी दो दिन बाकी हैं. लेकिन समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से विधायक और प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) अब तक विधानसभा में नजर नहीं आए हैं. हालांकि अभी मानसून सत्र का दो दिन बाकी है, लेकिन इसके पीछे गई तरह की अटकलें चलनी शुरू हो गई है. 

शिवपाल सिंह यादव वर्तमान में सपा के विधायक हैं. लेकिन पार्टी प्रमुख और अपने भतीजे अखिलेश यादव के साथ उनके लंबे समय से नाराजगी की खबरें लगातार आ रही हैं. दोनों ने कई मौकों पर एक-दूसरे पर जमकर जुबानी हमले भी बोले थे. जिसके बाद प्रसपा का सपा से 'तलाक' हो गया था. 

वहीं मानसून सत्र से ठीक पहले अखिलेश यादव ने विधानसभा अध्यक्ष को एक चिट्ठी लिखी थी. जिसमें कहा गया था कि प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव को विधानसभा में आगे की सीट दी जाए. हालांकि विधानसभा अध्यक्ष ने इस मांग को खारिज कर दिया. वहीं इस मुद्दे पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मुझे जहां सीट अलर्ट है मैं वहीं बैठुंगा. 

UP News: लखनऊ में यूपी ATS का सर्च ऑपरेशन, दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद

ये भी हो सकती है वजह
इसके अलावा प्रसपा प्रमुख अपने संगठन के कामों में लगे हुए हैं. बीते दिनों उन्होंने कहा था कि हमारा ध्यान अभी अपने संगठन को मजबूत करने पर है. हम अगले लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं. इसीलिए संगठन को मजबूत करना चाहते हैं. 

वहीं प्रसुपा यूपी नगर निगम चुनाव में भी दाव आजमाना चाहती है. इसके लिए पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है. पार्टी में शिवपाल यादव के बेटे को जब से प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका मिली है. तब से ही उन्होंने नगर निगम चुनाव  में प्रसपा के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं.

कुल मिलाकर देखा जाए तो ये सभी तमाम कारण हैं, जिनकी वजह से माना जा रहा है कि शिवपाल सिंह यादव इस सत्र में हिस्सा नहीं ले रहे हैं. हालांकि अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है कि इसी खास वजह क्या है?

ये भी पढ़ें-

UP Politics: सीएम योगी से चर्चा... अखिलेश के खिलाफ मोर्चा! अब डिप्टी सीएम ने माना मित्र, क्या BJP के साथ जाएंगे ओपी राजभर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget