एक्सप्लोरर

संविधान में सेक्युलर शब्द पर बहस के बीच शंकराचार्य का बड़ा बयान, कहा- मूल रूप से तो...

UP News: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने संविधान में सेक्युलर शब्द को लेकर चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है.

UP News: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने संविधान में सेक्युलर शब्द पर जारी बहस के बीच पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि यह शब्द मूलरूप से संविधान में था ही नहीं.

उन्होंने कहा कि 'धर्मनिरपेक्ष शब्द मूल रूप से संविधान में नहीं था, इसे बाद में जोड़ा गया. इसलिए यह भारतीय संविधान की प्रकृति से मेल नहीं खाता और यह मुद्दा बार-बार उठाया जाता है. धर्म का मतलब है सही और गलत के बारे में सोचना और सही को अपनाना और गलत को अस्वीकार करना.'

यूपी में नेम प्लेट विवाद पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले- किसी को पहचान बताने में...

शंकराचार्य ने कहा 'धर्मनिरपेक्ष बनने का मतलब है कि हमें सही या गलत से कोई लेना-देना नहीं है. ऐसा किसी के जीवन में नहीं हो सकता. इसलिए यह शब्द भी सही नहीं है.'

दत्तात्रेय होसबोले ने क्या कहा था?
बता दें आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने संविधान की प्रस्तावना में शामिल 'धर्मनिरपेक्ष' और 'समाजवादी' शब्द को बरकरार रखने पर फिर से चर्चा करने की बात कही थी. 

आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने हाल ही में बयान दिया था कि संविधान की प्रस्तावना में आपातकाल के दौरान 'समाजवादी' और 'धर्मनिरपेक्ष' शब्द जोड़े गए. दोनों शब्द संसद में बिना चर्चा या सहमति के जोड़े गए थे. इन दोनों शब्दों को संविधान की प्रस्तावना में बरकरार रखना है या नहीं इस पर देश में खुली बहस होनी चाहिए.दत्तात्रेय होसबोले के इस बयान का कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी पार्टियों ने विरोध किया है.आपातकाल के दौरान संविधान में बड़े बदलाव किए गए थे. 

उन्होंने कहा था कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संविधान में 42वां संशोधन करवाया था और प्रस्तावना में 'समाजवादी', 'धर्मनिरपेक्ष', 'एकता और अखंडता' शब्द को जोड़ा था. यह बदलाव संसद में बिना किसी चर्चा के ऐसे समय में हुआ जब विपक्ष के अधिकांश बड़े नेता जेल में थे.संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान में संशोधन को लेकर स्पष्ट दृष्टिकोण रखा था. उन्होंने संविधान को पत्थर की लकीर नहीं माना था और जरूरत के मुताबिक बदलाव की बात भी कही थी. लेकिन, उन्होंने यह भी कहा था कि संशोधन किसी भी सरकार के फायदे के लिए नहीं होना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 वाले मामले पर डिंपल यादव बोलीं- BJP आजादी की भावना कुचल रही
AK-47 वाले मामले पर डिंपल यादव बोलीं- BJP आजादी की भावना कुचल रही
Reservation Hatao आंदोलन को मैथ्स वाले अभिनय सर का समर्थन है या नहीं? पढ़ें यहां
Reservation Hatao आंदोलन को मैथ्स वाले अभिनय सर का समर्थन है या नहीं? पढ़ें यहां
रुड़की पहुंचे CM धामी, कहा- बच्चों को अच्छे संस्कार मिलना आवश्यक
रुड़की पहुंचे CM धामी, कहा- बच्चों को अच्छे संस्कार मिलना आवश्यक
'जब हर मांग स्वीकार कर ली...', विपक्ष पर भड़कीं MLA पूजा पाल
'जब हर मांग स्वीकार कर ली...', विपक्ष पर भड़कीं MLA पूजा पाल

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Embed widget