एक्सप्लोरर

शामली में सीएम योगी के आदेश पर अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, भूमाफियाओं में मचा हड़कंप

Shamli News: पानीपत-खटीमा मार्ग पर एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान के पास अवैध कॉलोनी बनाए जाने की शिकायत स्कूल प्रबंधक चेतन मुंजाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की जिस पर अब कार्रवाई हुई है.

शामली में अवैध कालोनियों पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई न करने से स्थानीय लोग काफी परेशां थे. जिस पर स्थानीय स्कूल प्रबंधक ने लखनऊ में सीएम योगी से मुलाक़ात की. जिसके बाद मेरठ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने पहुंचकर अवैध कालोनी के ऊपर बुल्डोजर चलवाया. जिससे भूमाफियाओं में हड़कंप मच गया.

बता दें कि शामली के थाना आदर्श मंडी क्षेत्र में पानीपत-खटीमा मार्ग पर एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान के पास अवैध कॉलोनी बनाए जाने की शिकायत स्कूल प्रबंधक चेतन मुंजाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की. चेतन मुंजाल ने लखनऊ पहुंचकर सीएम को अवैध निर्माण की जानकारी दी, जिसके बाद एमडीए के अधिकारियों की "कुंभकर्णी नींद" टूटी.

शुक्रवार को एमडीए की टीम ने भारी पुलिस बल और पीएसी के साथ दो बुलडोजर लेकर अवैध कॉलोनी पर धावा बोला. कार्रवाई के दौरान भूमाफिया मौके से फरार हो गए. एमडीए की टीम ने पूरी कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात रही. स्कूल प्रबंधक चेतन मुंजाल ने सीएम योगी की त्वरित कार्रवाई की जमकर प्रशंसा की.

पहले भी हो चुकी थी कार्रवाई

एमडीए अधिकारियों ने बताया कि उक्त अवैध कॉलोनी पर पहले भी कार्रवाई की गई थी. कॉलोनी के लिए नक्शा स्वीकृति के लिए आवेदन किया गया था, लेकिन यह स्क्रूटनी में फेल हो गया. इसके बावजूद भूमाफियाओं ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया और अवैध निर्माण जारी रखा. शुक्रवार को सीएम के आदेश के बाद एमडीए ने सख्ती दिखाते हुए कॉलोनी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया.

अधिकारियों ने यह भी बताया कि शुक्रवार को शामली जिले में अन्य अवैध कॉलोनियों पर भी बुलडोजर चलाने की योजना है. एमडीए की इस कार्रवाई से भूमाफियाओं में खलबली मच गई है.

अवैध कॉलोनियों का जाल, अधिकारियों की मिलीभगत?

शामली में अवैध कॉलोनियों का मकड़जाल फैला हुआ है, जिसके पीछे स्थानीय विकास प्राधिकरण के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत होने का आरोप है. व्यापक स्तर पर अवैध निर्माण के बावजूद एमडीए की कार्रवाई अक्सर ध्वस्तीकरण तक सीमित रहती है, और कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता. इससे भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और दोषी अधिकारियों पर नकेल कसने की जरूरत है. सीएम योगी के निर्देश पर शुरू हुई इस कार्रवाई से उम्मीद जगी है कि भविष्य में ऐसी गतिविधियों पर लगाम लगेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget