एक्सप्लोरर

सपा की 'PDA पाठशाला' पर भड़के BJP नेता भूपेंद्र चौधरी, कहा- बच्चों के भविष्य से कर रहे खिलवाड़

Bhupendra Chaudhary News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि अपने राजनीति हितों को पूरा करने के लिए सपा इस हद तक जा सकती है कि ए फॉर अखिलेश और डी फॉर डिंपल का पाठ पढ़ा रही है.

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की पीडीए पाठशाला पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि सपा अपने राजनीतिक हितों को पूरा करने के लिए इस हद तक जा सकती है कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. सब जानते हैं कि उनकी पाठशाला में केवल परिवारवाद ही है. 

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि "समाजवादी पार्टी जब सत्ता में थी, तभी उन्होंने बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम किया और आज भी कर रही है. अपने राजनीति हितों को पूरा करने के लिए पार्टी इस हद तक जा सकती है कि ए फॉर अखिलेश और डी फॉर डिंपल का पाठ पढ़ा रही है."

सपा पर लगाया परिवारवाद का आरोप

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सब जानते हैं कि उनकी पाठशाला में केवल परिवारवाद है और वो परिवार से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं. अगर उन्हें बच्चों की चिंता होती तो वो महापुरुषों के बारे में पढ़ाते. ऐसे लोगों के बारे में पढ़ाते जिन्होंने देश और दुनिया के लिए काम किया है. वो ए फॉर अब्दुल कलाम पढ़ाते. 

उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के मूल में ही परिवारवाद है और इसी आधार पर सपा पीडीए की परिभाषा को गढ़ने का काम कर रही हैं. 

सपा की पीडीए पाठशाला पर विवाद

बता दें कि उत्तर प्रदेश में ऐसे स्कूलों का मर्जर किया जा रहा है जहां बच्चों की संख्या बहुत कम हैं. यूपी सरकार के इस फैसले का समाजवादी पार्टी समेत तमाम विरोध दल विरोध कर रहे हैं. सपा की ओर से इसके विरोध में पीडीए पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है. जिन-जिन स्कूलों का मर्जर हुआ है उनके पास ही ये पाठशालाएं चलाईं जा रही हैं. 

इन पाठशालाओं में सपा नेता बच्चों को स्कूल की ड्रेस में बुला रहे है और उन्हें पढ़ाई करा रहे हैं. सपा की पीडीए पाठशाला को लेकर विवाद भी हो रहा है. भदोही और कानपुर में सपा नेताओं पर केस भी दर्ज किया गया है. 

अपने सांसद की नई फिल्म पर क्या कहते हैं गोरखपुरवासी? बोले- ' इस बार रवि किशन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget