एक्सप्लोरर

आगरा: खाकी वर्दी सवालों के घेरे में, सिपाहियों पर लगा लूट का गंभीर आरोप

आगरा में पुलिसवालों पर गंभीर आरोप लगे हैं। अधिवक्ता ने आरोप लगाते हुये कहा कि कुछ सिपाहियों ने उनसे पिस्टल की नोंक पर लाखों रुपये की लूट की है।

आगरा, नितिन उपाध्याय। आगरा की खाकी वर्दीधारी एक बार फिर सवालों के घेरे में है। खाकी वर्दीधारी सिपाहियों पर लूट का गंभीर आरोप लगा है। दरअसल मामला थाना ताजगंज क्षेत्र के एडीए हाइट्स में जुआं पकड़ने का है। आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले थाना ताजगंज पुलिस और जिले के पुलिस कप्तान की एसओजी टीम ने छापा मारकर 21 जुआरियों को गिरफ्तार किया था। इस गिरफ्तारी में एसपी सिटी आगरा प्रशांत वर्मा, सीओ सदर विकास जयसवाल ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान 21 जुआरियों को पेश करके सात लाख की नगदी बरामद दिखाई थी और धारा 3/4 में सभी जुंआरियों को जेल भेजा गया था जिसमें एक अधिवक्ता भी शामिल थे। उस समय अधिवक्ता रूपकिशोर सहगल को 21 जुंआरियों के साथ जुंआ खेलते हुए दिखाया गया था।

जेल से छूटने के बाद अधिवक्ता रूपकिशोर सहगल शनिवार को एसएसपी आगरा बबलू कुमार के सामने पेश हुए। एसएसपी आगरा बबलू कुमार के सामने पेश होने वाले पीड़ित अधिवक्ता रूपकिशोर सहगल ने कहा कि उन्हें जबरन एसओजी टीम में शामिल राजेश यादव और दीपू यादव नाम के दो सिपाहियों ने पिस्टल की नोक पर रुपए की लूट की थी और अन्य जुंआरियों के साथ दिखा दिया था। इतना ही नहीं पीड़ित द्वारा दिये गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि एसओजी टीम में शामिल दीपू यादव और राजेश यादव नाम के दोनों सिपाहियों ने 32 लाख रुपए मौके से पकड़े थे। पुलिस ने सात लाख रुपये की बरामदगी दिखाई थी।

 और पढ़ें: आगरा: रेडियो जॉकी बनकर कैदी सुनाएंगे फरमाइशी गीत, जी हां ये है जेल रेडियो

पीड़ित अधिवक्ता की शिकायत पर एसएसपी आगरा ने इस पूरे मामले की जांच सीओ सदर को सौंप दी है। यह कोई पहला मामला नहीं है जब आगरा के खाकी वर्दीधारियों पर लूट का गंभीर आरोप लगा हो। इससे पूर्व में भी कई सिपाहियों पर लूट के ऐसे ही गंभीर आरोप लगे हैं। पर अब देखना होगा कि इस मामले में सीओ सदर की जांच रिपोर्ट आती है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget