एक्सप्लोरर

बाबरी मस्जिद मामले में पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी की सुरक्षा वापस ली गई, डीआईजी से की मुलाकात

अयोध्या में इकबाल अंसारी की सुरक्षा में चार गनर की तैनाती की गई थी. लेकिन अब अचानक इस सुरक्षा को वापस ले लिया गया है. वहीं, अंसारी को अपने परिवार की सुरक्षा का डर सता रहा है.

अयोध्या: अयोध्या में बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी की सुरक्षा घटा दी गई है. इकबाल अंसारी ने डीआईजी अयोध्या से मुलाकात कर अपनी सुरक्षा दोबारा बढ़ाए जाने की मांग की है. आपको बताते चलें कि, बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार रहे इकबाल अंसारी के आवास पर दो बार हमले हुए हैं, जिसमें एक बार मशहूर शूटर वर्तिका सिंह पर इकबाल अंसारी ने आरोप लगाया था, जिसका मामला न्यायालय में लंबित है. वहीं, दूसरा मामला अमेठी के रहने वाले एक युवक के द्वारा धमकी भरा पत्र भेजने का था. इन दोनों मामले कोर्ट में लंबित हैं.

परिवार की सुरक्षा की चिंता

वर्तिका सिंह से विवाद के बाद इकबाल अंसारी की सुरक्षा में चार गनर तैनात किए गए तो घर की सुरक्षा में चार गार्ड ड्यूटी लगाई गई थी. बीते दिनों इकबाल अंसारी के दो गनर वापस ले लिए गए थे और अब बिना किसी पूर्व सूचना के उनके घर पर तैनात गनर घर की सुरक्षा में तैनात जवानों की ड्यूटी भी हटा दी गई है. जिसके बाद इकबाल अंसारी को अपनी और परिवार की सुरक्षा का डर सताने लगा.

डीआईजी से मुलाकात की

इकबाल अंसारी ने डीआईजी अयोध्या से मुलाकात कर अपनी सुरक्षा वापस मांगी है. अयोध्या विवाद पर फैसला आने के बाद बाबरी पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने पूरे देश के लोगों से फैसले को मानने की अपील की थी, साथ ही मुस्लिम समाज से कहा था कि अब इस मामले को और ना आगे बढ़ाया जाए. अब इस मामले में किसी भी तरीके की रिव्यू पिटीशन या याचिका ना डाली जाए. जिसके बाद इकबाल अंसारी का मुस्लिम पक्ष के लोगों ने विरोध किया था, जिसका खामियाजा मस्जिद के लिए बनाई गई कमेटी में उन को जगह नहीं दी गई जबकि इकबाल अंसारी के पिता हाशिम अंसारी भी राम जन्मभूमि मामले पर मुख्य पक्षकार थे और उनके बाद उनके पुत्र इकबाल अंसारी ने मुकदमे की पैरवी की थी.

ये भी पढ़ें.

गोरखपुर में खाकी को शर्मसार करने वाली घटना, नशे में धुत दारोगा ने की वेटर के साथ दुष्कर्म की कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं, लेकिन...', यूथ को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सलाह
'गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं, लेकिन...', यूथ को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सलाह
अखिलेश यादव ने ओवैसी को बताया रावण? रामपुर में बोले- वो भी वेशभूषा बदलकर...
अखिलेश यादव ने ओवैसी को बताया रावण? रामपुर में बोले- वो भी वेशभूषा बदलकर...
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...
आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget