एक्सप्लोरर

गोरखपुर में खाकी को शर्मसार करने वाली घटना, नशे में धुत दारोगा ने की वेटर के साथ दुष्कर्म की कोशिश

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक दारोगा की करतूत ने खाकी के दामन पर दाग लगा दिया. वह जिस होटल में रुका था, वहां पर काम करने वाले वेटर के साथ गलत काम करने की कोशिश की.

गोरखपुर: गोरखपुर में खाकी को शर्मसार करने वाली घना सामने आई है. यहां वीआईपी ड्यूटी पर पहुंचे एक दारोगा को पुलिस ने वेटर के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने के मामले में गिरफ्तार किया है. यही नहीं होटल वालों ने जब इसकी पूरी कहानी बताई तो पुलिस अधिकारी भी सन्न रह गये.

इस डिमांड से कर्मचारियों के उड़ गये होश

दरअसल, महराजगंज के क्राइम ब्रांच में विवेचक के पद पर तैनात दारोगा विनोद कुमार यादव वीआईपी ड्यूटी के लिए गोरखपुर पहुंचे थे. इसी दौरान बबीना रोड के होटल में उन्होंने कमरा लिया, जिसके बाद देर रात करीब 11 बजे नशे में धुत होकर होटल पहुंचे और फिर होटल कर्मचारियों के सामने जो डिमांड रखी, उससे कर्मचारियों के होश उड़ गए.

वेटर के साथ दुष्कर्म की कोशिश

होटल के कर्मचारियों ने साफ मना कर दिया तो खाने के बहाने वेटर को कमरे में बुलाया और फिर जैसे ही दरवाजा बंद हुआ तो चीख पुकार की आवाजें आने लगीं. ये सुनकर जब होटल के और कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था. होटल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब होटल का दरवाजा खोला, तो अंदर दारोगा विनोद कुमार यादव आपत्तिजनक हालत में पाया गया. लेकिन इस दौरान भी वो पुलिसवालों को धमकाने से बाज नहीं आया. इस दौरान काफी देर तक विवाद होता रहा, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दारोगा विनोद कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया.

दारोगा पर मुकदमा दर्ज

वहीं दारोगा विनोद कुमार यादव पर अप्राकृतिक दुष्कर्म और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उसे जेल भेज दिया है. इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है कि हवस में अंधे हो चुके एक दारोगा ने इस वारदात को अंजाम दिया. जिस पुलिस वाले से सुरक्षा की उम्मीद की जाती है, वही समाज के लिए खतरा बन चुका था.

ये भी पढ़ें.

UP: कालेज परिसर में हो रही है गांजे की खेती, आखिर कौन कर रहा है नशे का कारोबार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget