एक्सप्लोरर

यूपी में बीजेपी के सहयोगी दलों में बगावत शुरू! RLD के बाद अब सुभासपा नेता ने भी दिया इस्तीफा

Jaffer Naqvi News: सुभासपा कभी बीजेपी के साथ तो कभी सपा गठबंधन में नजर आती रही है. ओम प्रकाश राजभर की पहचान पिछड़े वर्गों के नेता के रूप में है, लेकिन समय-समय पर उनके बयानों पर विवाद होता रहा है.

UP News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में छोटे मगर असरदार दल के रूप में पहचानी जाने वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के संगठन मंत्री जफर नकवी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफे के साथ ही नकवी ने सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर पर मुस्लिम विरोधी सोच और संवेदनशील धार्मिक स्थलों के खिलाफ बयानबाजी का आरोप लगाया है.

जफर नकवी ने कहा कि वे लंबे समय से पार्टी से जुड़े थे और उन्होंने हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की कोशिश की, लेकिन हाल के दिनों में राजभर के बयान इमामबाड़ों और मुस्लिम समुदाय को लेकर तकलीफ दे रहे हैं, जिससे वे आहत हुए हैं. इसी कारण उन्होंने अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देना उचित समझा.

सूत्रों के मुताबिक, राजभर ने हाल ही में एक बयान में इमामबाड़ों को लेकर कुछ विवादास्पद बातें कही थीं, जिसे लेकर मुस्लिम समुदाय में नाराजगी देखी जा रही है. जफर नकवी ने कहा कि इमामबाड़े सिर्फ धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि शांति और सौहार्द के प्रतीक हैं, उन पर सवाल उठाना समुदाय की भावनाओं को आहत करना है.

सुभासपा के अल्पसंख्यक नेता हो गए हैं नाराज 

गौरतलब है कि सुभासपा कभी बीजेपी के साथ तो कभी सपा गठबंधन में नजर आती रही है. राजभर की पहचान पिछड़े वर्गों के नेता के रूप में है, लेकिन समय-समय पर उनके बयानों पर विवाद होता रहा है. इस बार उनके बयानों से पार्टी के अपने ही अल्पसंख्यक नेता नाराज हो गए हैं. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इस तरह का इस्तीफा पार्टी के लिए नुकसानदायक हो सकता है, खासकर अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में जहां पार्टी अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है.

सुभासपा के भीतर सब कुछ नहीं चल रहा ठीक 

जफर नकवी के इस्तीफे से साफ है कि सुभासपा के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा. अब देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व इस विवाद को कैसे संभालता है और क्या कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने आती है.

यूपी के सभी 75 जिलों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, जानें क्या है इस बार खास

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिद्धार्थनगर में बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर बना मदरसा ध्वस्त
सिद्धार्थनगर में बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर बना मदरसा ध्वस्त
दरोगा की पिटाई के बाद लखनऊ नगर निगम सख्त, अवैध डेयरियों पर एक्शन
दरोगा की पिटाई के बाद लखनऊ नगर निगम सख्त, अवैध डेयरियों पर एक्शन
कभी बेचते थे सब्जी अब BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें अमर पाल मौर्य का राजनीतिक सफर
कभी बेचते थे सब्जी अब BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें अमर पाल मौर्य का राजनीतिक सफर
रामपुर में पत्नी से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर की हत्या
रामपुर में पत्नी से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर की हत्या

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget