एक्सप्लोरर

UP Election 2022: सतीश चंद्र मिश्रा बोले- BJP हमारे लिए दुश्मन नंबर एक, किसी कीमत पर समर्थन नहीं देंगे

UP Elections: सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि हाथी सबका साथी, उत्तर प्रदेश के जितने मतदाता हैं हाथी उनका साथी है. बसपा का चुनाव निशान हाथी है.

UP Assembly Election 2022: बहुजन समाज पार्टी (BSP) के राष्‍ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा (Satish Chandra Mishra) ने कहा कि उनकी पार्टी के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) दुश्मन नंबर एक है क्योंकि इसने उत्तर प्रदेश को तबाह कर रखा है. महिला दुखी, किसान दुखी, नौजवान दुखी, सब दुखी हैं. सरकार कहती है कि हम महिलाओं की सुरक्षा कर रहे हैं, लेकिन हर दो घंटे में एक महिला के साथ बलात्‍कार हो रहा है. उन्होंने कहा कि हाथी सबका साथी, उत्तर प्रदेश के जितने मतदाता हैं हाथी उनका साथी है. बसपा का चुनाव निशान हाथी है.

गौरतलब है कि जौनपुर में सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद मुंगराबादशाहपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था, 'क्या सपा सरकार में आपको राशन मिलता था, सपा सरकार से पहले बहन जी (मायावती) की सरकार में तो हाथी का पेट इतना बड़ा था कि पता ही नहीं लगता था कि जनता का राशन कहां जा रहा है.'

उत्तर प्रदेश में कोई कांग्रेस का नाम नहीं ले रहा है- मिश्र

मिश्रा ने भविष्य में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ किसी गठबंधन से इनकार किया. उन्होंने कहा, ''आजकल उत्तर प्रदेश में कोई कांग्रेस का नाम नहीं ले रहा है, उसके पास न घर रह गया, न जमीन रह गई.'' अगले साल की शुरुआत में होने वाले चुनाव में त्रिशंकु विधानसभा बनने की स्थिति में बीजेपी को समर्थन देने के सवाल पर उन्होंने दावा किया कि किसी भी कीमत पर बसपा बीजेपी को समर्थन नहीं देगी.

बसपा महासचिव ने बीजेपी सरकार पर ब्राह्मण समाज के साथ अत्याचार का आरोप लगाते हुए कहा कि योगी सरकार ने 500 ब्राह्मणों को ठोंक (मुठभेड़ में मार गिराया) दिया, खुलकर ब्राह्मणों की हत्या हो रही है, एकाउंटर हो रहा है. दलित मतदाताओं के बीजेपी की ओर जाने की बात पर उन्होंने कहा, ''दलित समाज का व्यक्ति बीजेपी की शक्ल भी नहीं देखना चाहता है, वह तो चट्टान की तरह बहन मायावती जी के पीछे खड़ा है. ये (बीजेपी) दलित की झोपड़ी में खाना खाने अपने घर से खाना लेकर जाते हैं, बहन (मायावती) जी झोपड़ियों में नाटक करने नहीं जाती हैं, वह झोपड़ियों में जो लोग रह रहे हैं उनको झोपड़ी से निकालकर मुफ्त में मकान देने का काम करती हैं और 20 लाख से ऊपर तो पहले ही मकान दे चुकी हैं.'''

बसपा सीबीआई से डरने और दबने वाली नहीं है- सतीश चंद्र मिश्र

बसपा में पैसे के लेनदेन के आरोप पर उन्होंने कहा, ''इस तरह के आरोप वे लोग लगाते हैं जिनको टिकट नहीं मिलता है. जो पार्टी के साथ गद्दारी करेगा और उसे धोखा देगा उसे पार्टी से बाहर किया जाएगा.'' मिश्र ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद बसपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने का दावा किया और कहा कि बसपा सीबीआई से डरने और दबने वाली नहीं है.

अयोध्या से प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की शुरुआत करने के सवाल पर उन्होंने कहा, ''दो साल हो गये, कहां है मंदिर. हम तो अयोध्या में उनको बेनकाब करने गये थे. जो पार्टी अयोध्‍या के नाम पर हर माह हर बजट में सरकारी धन ले रही है उसने अयोध्या में राम के नाम पर क्या किया. देखिए वहां क्या छीछालेदर है, वहां सड़के तक नहीं है.'' उन्होंने कहा कि बौखलाहट में बसपा का नकल करके बीजेपी और सपा ने प्रबुद्ध सम्‍मेलन शुरू किया है.

ये भी पढ़ें:

अखिलेश यादव ने महंत नरेंद्र गिरी को दी श्रद्धांजलि, कहा- हाईकोर्ट के मौजूदा जज से करानी चाहिए जांच

Uttarakhand Elections: हरीश रावत का बड़ा बयान, कहा- दलित को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद पर देखना चाहता हूं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget