एक्सप्लोरर

संभल हिंसा: एसपी केके बिश्नोई का बयान – 'दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, 80 से ज्यादा भेजे गए जेल'

पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि मामले से जुड़े सारे तथ्यों और जांच में जो जानकारी सामने आई है उसे आयोग के सामने रखा गया है. आयोग की जांच के बाद दोषियों को सजा मिलेगी और पीड़ितों को न्याय मिलेगा.

Sambhal Violence: संभल में हाल ही में हुई हिंसा को लेकर शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया. इस मामले की जांच कर रहे आयोग के सामने शुक्रवार को संभल के पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई पेश हुए. आयोग के समक्ष एसपी बिश्नोई ने अपने बयान के साथ एक हलफनामा (एफिडेविट) भी जमा किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में पुलिस पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है और किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा.

एसपी बिश्नोई ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में कहा कि हिंसा के मामले में अब तक करीब 1000 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इनमें से ज्यादातर आरोपी अज्ञात हैं, लेकिन पुलिस ने जांच के दौरान जिनके खिलाफ ठोस सबूत मिले, उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. उन्होंने बताया कि अब तक इस मामले में लगभग 80 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है.

संभल में भड़की थी हिंसा
पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि मामले से जुड़े सारे तथ्यों और जांच में जो जानकारी सामने आई है उसे आयोग के सामने रखा गया है. उन्हें उम्मीद है कि आयोग की जांच के बाद दोषियों को सजा मिलेगी और पीड़ितों को न्याय मिलेगा. गौरतलब है कि संभल जिले में कुछ समय पहले हिंसा भड़क उठी थी. यह हिंसा एक धार्मिक स्थल के सर्वे के दौरान हुई कहासुनी के बाद शुरू हुई, जो बाद में बड़े बवाल में बदल गई. 

इसमें कई वाहन फूंके गए, पुलिस पर पथराव किया गया और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया. हालात को काबू में करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा था. घटना के बाद प्रदेश सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच आयोग का गठन किया था. आयोग के सामने आज एसपी की पेशी को मामले की जांच में एक अहम मोड़ माना जा रहा है.

मेरठ: मोबाइल चलाने से मना करने पर हुआ झगड़ा, पति ने पत्नी पर कैंची से किया हमला

क्या बोले एसपी
एसपी बिश्नोई ने दोहराया कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है. पुलिस की कार्रवाई निष्पक्ष और साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव के प्रभारी बनाए गए विनोद तावड़े
UP चुनाव के प्रभारी बनाए गए विनोद तावड़े
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'ड्रग्स के साथ स्मार्टफोन के नशे से बचें युवा'
CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'ड्रग्स के साथ स्मार्टफोन के नशे से बचें युवा'
भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग
भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget