एक्सप्लोरर

इंस्टाग्राम की 'गालीबाज' महक परी खाएंगी जेल की हवा, अश्लील कंटेंट मामले पर पुलिस का एक्शन

Sambhal: एसपी केके विश्नोई ने कहा कि महक और परी दोनों सगी बहने हैं जो 143 नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट चला रही थी. दोनों इंस्टाग्राम पर अश्लील इशारे, गाली-गलौज और अभद्र भाषा वाली रील अपलोड कर रही थीं.

उत्तर प्रदेश के संभल में पुलिस ने सोशल मीडिया पर अभद्र और गाली गलौज वाला कंटेंट बनाने के आरोप में तीन युवतियों समेत चार आरोपियों को गिरफ़्तार किया है. इन पर सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाने का आरोप है. स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद ये कार्रवाई की गई है. इस मामले में असमोली थाने में केस दर्ज किया गया था. 

संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि असमोली थाना क्षेत्र के ग्राम शहबाजपुर कला की रहने वाली मेहरुल निशा उर्फ परी, महक, हीना और जर्रार को गिरफ्तार किया है. इनमें महक और परी दोनों सगी बहने हैं जो 143 नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट चला रही थी. दोनों इंस्टाग्राम पर अश्लील इशारे, गाली-गलौज और अभद्र भाषा वाली रील अपलोड कर रही थीं. ये पिछले छह महीने में 546 पोस्ट कर चुकी हैं. 

गाली गलौज वाला कंटेट बनाने में कार्रवाई
एसपी ने कहा कि इन दोनों के सोशल मीडिया पर 4.32 लाख फॉलोअर्स हैं. वहीं, ये खुद जिन 10 लोगों को फॉलो करती हैं, उनमें भी अश्लील कंटेंट ही परोसा जाता है. जब इन वीडियो को गांव के कुछ लोगों ने देखा तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए गांव में चर्चा शुरू कर दी और सोशल मीडिया में यूपी पुलिस को टैग कर इसकी जानकारी दी. ग्रामीणों ने बच्चों पर इसके दुष्प्रभाव को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस से भी शिकायत की थी. 

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि इस शिकायत पर पुलिस ने जांच की. जिसमें पता चला कि ये आईडी मेहरुल निशा, महक, हिना और जर्रार आलम द्वारा संचालित की जा रही थी. इन सभी का मकसद इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाना और अश्लील कंटेंट के जरिए पॉपुलर होकर पैसा कमाना था. इससे उन्हें हर महीने करीब 25-25 हजार रुपये की आमदनी हो रही थी. एसपी ने कहा कि इन्ही पैसों के लालच में यह ग्रुप ऐसे वीडियो अपलोड कर रहा था. 

पुलिस ने इन चारों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया है. एसपी ने कहा कि हर व्यक्ति का मूलभूत अधिकार है कि वह अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकता है. अपनी बातें रख सकता है. लेकिन, इसमें भी कुछ पाबंदियां हैं, उसका ध्यान रखना चाहिए.  

UP: सिद्धार्थनगर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 105 साल पुरानी फागू शाह की मजार पर चला बुलडोजर

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget