एक्सप्लोरर

46 साल बाद खुले संभल मंदिर में पहले मिले महादेव, अब मिली मां पार्वती की खंडित प्रतिमा, थाने में लेकर गई पुलिस

UP के संभल में 46 साल बााद खुले मंदिर में पहले तो महादेव ने दर्शन दिए और मां पार्वती की खंडित प्रतिमा मिली है. ये मूर्तियां मंदिर के पास स्थित कुएं की खुदाई के दौरान मिली हैं.

Sambhal Mandir News: उत्तर प्रदेश स्थित संभल के खग्गू सराय में 46 साल बाद खुले मंदिर में पहले महादेव की प्रतिमा मिली थी. अब वहां खुदाई के दौरान मां पार्वती की खंडित प्रतिमा मिली है. हालांकि इस प्रतिमा को पुलिस अपने साथ लेकर चली गई है. इस बीच मंदिर खुलने की ख़बर मिलने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने यहां पहुंच रहे हैं. मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं का तांता लग गया है. 

संभल में आज सोमवार के दिन शिव मंदिर के दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. भक्तों ने जल अभिषेक और पूजा अर्चना की. इस बीच मंदिर के पास बने कुएं भी खुदाई की गई, जिसमें माता पार्वती की दो मूर्तियां मिलीं हैं. ये मूर्तियां कुएं की खुदाई के दौरान 20 फीट गहरे गड्ढे में से मिली हैं. ये कुआं मंदिर के पास ही स्थित हैं. ये कुआं तीस फ़ीट गहरा बताया जा रहा है. कुएं की खुदाई अब भी की जा रही है. इस कुएं से कुछ देर बाद भगवान गणेश की मूर्ति भी निकलने की बात सामने आई है. 

पुलिस ने कब्जे में लीं मूर्तियां
माता पार्वती की मूर्तियां मिलने के बाद स्थानीय पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया और मूर्तियों को फिलहाल अपने साथ ले गए हैं. पुलिस का कहना है कि वो इन मूर्तियों को सरकारी खजाने में जमा करवाएगी. वहीं मंदिर के आसपास के इलाके की अब भी जांच पड़ताल की जा रही है. मंदिर की साफ सफाई और पूजा अर्चना के बीच इलाके में अतिक्रमण पर भी बुलडोजर का एक्शन जारी है. 

मंदिर खुलने के बाद आसपास के इलाके में श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह दिखाई दे रही है. बड़ी संख्या में आज भक्त मंदिर में बाबा भोलेनाथ के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं. महादेव के दर्शन करने आई एक श्रद्धालु ने कहा कि हम मंदिर के खुलने से बहुत ख़ुश हैं. हमारे दिल को इससे बहुत खुशी मिली है. ये हमारा बहुत पुराना मंदिर हैं. एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि वो सालों पहले यहां पूजा अर्चना के लिए आती थी. 

इससे पहले संभल में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान इस मंदिर का पता चला था. जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने यहां की साफ-सफाई करके मंदिर में पूजा अर्चना शुरू कराई. इस मंदिर को प्राचीन संभलेश्वर मंदिर का नाम दिया गया है. 

यूपी बेसिक स्कूलों को लेकर हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- DM को निरीक्षण का अधिकार नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर चली गोली, 3 लोग हुए घायल; जानें पूरा मामला
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर चली गोली, 3 लोग हुए घायल; जानें पूरा मामला
वाराणसी नगर निगम की नई पहल, सोलर पैनल पर लोगों को मिलेगी 10 प्रतिशत प्रॉपर्टी टैक्स पर छूट
वाराणसी नगर निगम की नई पहल, सोलर पैनल पर लोगों को मिलेगी 10 प्रतिशत प्रॉपर्टी टैक्स पर छूट
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Aamir Khan Gauri Spratt Wedding Live: आमिर खान की तीसरी शादी, गौरी स्प्रैट संग करेंगे रजिस्टर मैरिज, घर में होगा फंक्शन
Live: आमिर खान की तीसरी शादी, गौरी स्प्रैट संग करेंगे रजिस्टर मैरिज, घर में होगा फंक्शन
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Embed widget