एक्सप्लोरर

UP News: OBC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी सपा, बीजेपी सरकार पर लगाए ये आरोप

UP Politics: सपा नेता ने कहा कि पिछड़े-दलितों को इतना कमजोर कर दो कि वो अपने अधिकार ना समझ पाएं. बीजेपी चाहती है कि पिछड़े-दलित बस पांच किलो अनाज खाकर जीवित रहें और गुलाम बनी रहे.

लखनऊ: स्थानीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ समाजवादी पार्टी (सपा) जल्द सुप्रीम कोर्ट जाएगी. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ को इसकी जिम्मेदारी दी है.सपा नेता और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने कहा कि उन्हें बीजेपी वालों पर भरोसा नहीं है. उन्होंने कहा कि हम यह मांग लेकर जा रहे हैं कि पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों, महिलाओं का जो आरक्षण है उसमें कोई कटौती न हो.पूरे आरक्षण के साथ ही चुनाव कराए जाएं. 

क्या कहना है सपा नेता का

बीजेपी की कथनी और करनी में अंतर है, यह कहते क्या है और करेंगे क्या यह नहीं पता है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कहा था कि देश बिकने नहीं देंगे,लेकिन देश की सारी संपत्ति को बेच दीं. बीजेपी ने किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने के लिए कहा था,क्या हो गई? सपा नेता ने कहा कि स्वदेशी की बात करने वाले आज विदेशों को ढूंढ रहे,विदेशी उद्योग ला रहे,विदेशी कंपनियां ला रहे हैं.एक ईस्ट इंडिया कंपनी आई थी, जिसने देश को गुलाम बना दिया था. अब यह फिर से देश को गुलाम बनाने का, शासक बने रहने का तरीका है. 

सपा नेता ने कहा कि पिछड़े-दलितों को इतना कमजोर कर दो कि वो अपने अधिकार ना समझ पाएं. यह चाहते हैं कि पिछड़े-दलित बस पांच किलो अनाज खाकर जीवित रहें और गुलाम बनी रहे यही प्लानिंग है बीजेपी और आरएसएस की. उन्होंने कहा कि हमारी एक ही मांग है कि जो बाबा साहब के बनाए संविधान में आरक्षण है, जो सपा के संघर्ष से मिला उसमें कोई कटौती ना हो जाए.कश्यप ने कहा कि जल्द से जल्द हम लोग सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. इसकी प्रक्रिया चल रही है. तैयारी चल रही है. 

बीजेपी पर लगाए ये आरोप

उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले क्या पिछड़ों की बात करेंगे, पिछड़ों की जातीय जनगणना की बात सपा ने कई बार सदन में उठाई. यह मुद्दा जब सुप्रीम कोर्ट गया तो यही बीजेपी हलफनामा देकर आई है कि पिछड़ों की जनगणना नहीं हो सकती,यह पिछड़े विरोधी हैं. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार आज आयोग बना रही है, वो बताए कि पीछे पांच साल किसकी सरकार थी. तब सरकार की नींद क्यों नहीं खुली. उन्होंने कहा कि आज यह सब ढकोसलाबाजी कर रहे हैं. 

सपा नेता ने कहा कि बीजेपी स्थानीय निकाय चुनाव हार रही थी,इसलिए वो चाल चल रहे हैं कि चुनाव आगे बढ़ जाए. उन्होंने कहा कि मैनपुरी में इनकी पूरी सरकार लगी रही फिर भी जनता ने करारा जवाब दिया.उन्होंने कहा कि रामपुर में सरकार ने प्रशासनिक दम पर चुनाव जीता है.उन्होंने कहा कि यह जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में पूरी तरह सफाया है, इसीलिए चुनाव से बच रहे और आरक्षण खत्म कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें

UP Crime News: हरदोई में गन्ने के खेत में मिला लड़की का कई दिन पुराना शव, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में प्रतिबंध के बाद मीट की बिक्री, प्रशासन ने लगाया जुर्माना
वाराणसी में प्रतिबंध के बाद मीट की बिक्री, प्रशासन ने लगाया जुर्माना
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पर लगाम, अब कटेगा चालान
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पर लगाम, अब कटेगा चालान
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget