एक्सप्लोरर

Phulpur Seat: फूलपुर में सपा ने मुस्लिम चेहरे पर लगाया दांव, तीन बार रह चुके हैं विधायक

UP By-Election 2024: समाजवादी पार्टी ने तीन बार के विधायक मुस्तफा सिद्दीकी को फूलपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है. हालांकि वह बीते विधानसभा चुनाव में हरा गए थे. लेकिन फिर एक बार मौका दिया गया है.

Samajwadi Party Candidate List: समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिये छह सीटों पर बुधवार को अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया. उपचुनाव की तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है. सपा द्वारा अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर सूची पोस्ट की गयी. सपा ने फूलपुर सीट से मुस्तफा सिद्दीकी को उम्मीदवार बनाया है.

मुस्तफा सिद्दीकी पहले भी विधायक रह चुके हैं. वह तीन बार अलग-अलग सीट से विधायक रहे हैं. हालांकि बीते 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले वह बीएसपी छोड़कर सपा में शामिल हुए थे. वह 2002 और 2007 में प्रयागराज की सोरांव सीट से विधायक चुने गए थे. लेकिन वह 2012 के विधानसभा चुनाव में हार गए थे.

इसके बाद 2017 में प्रतापपुर सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे. लेकिन 2022 के चुनाव से पहले उन्होंने बीएसपी छोड़ दी और सपा में शामिल हो गए. सपा में आने के बाद उन्हें फूलपुर सीट से उम्मीदवार बनाया था. इस चुनाव में वह करीब ढाई हजार वोटों के अंतर से हार गए थे. लेकिन अब यह सीट खाली होने के बाद वह फिर से चुनाव लड़ रहे हैं. 

यूपी उपचुनाव: सपा ने 6 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया, इन्हें मिला टिकट

इन सीटों पर होगा उपचुनाव
गौरतलब है कि प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों कटेहरी (अंबेडकर नगर), करहल (मैनपुरी), मिल्कीपुर (अयोध्या), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), गाजियाबाद, मझवां (मिर्जापुर), सीसामऊ (कानपुर नगर), खैर (अलीगढ़), फूलपुर (प्रयागराज) और कुंदरकी (मुरादाबाद) पर उपचुनाव होने हैं. इनमें से नौ सीटें उसके विधायकों के लोकसभा चुनाव में सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई थीं.

बता दें कि सीसामऊ सीट पर, सपा विधायक इरफान सोलंकी को आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के कारण उपचुनाव हो रहे हैं. हालांकि उपचुनाव की तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है. जबकि अभी इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस के साथ सीटों का बंटवारा भी नहीं हुआ है लेकिन सपा ने अपने छह प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ ईदगाह में बच्चों की तिरंगा प्रतियोगिता, देशभक्ति का दिया संदेश
लखनऊ ईदगाह में बच्चों की तिरंगा प्रतियोगिता, देशभक्ति का दिया संदेश
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
रक्षाबंधन पर UP में चलेंगी एक्स्ट्रा बसें, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
रक्षाबंधन पर UP में चलेंगी एक्स्ट्रा बसें, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
'वंदेमातरम् के लिए इतने देर तक खड़ा रहना...' रामगोपाल यादव के बयान पर होगा विवाद?
'वंदेमातरम् के लिए इतने देर तक खड़ा रहना...' रामगोपाल यादव के बयान पर होगा विवाद?

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
Embed widget