एक्सप्लोरर

कपड़े उतरवाकर चेकिंग करने के मामले पर भड़के एसटी हसन, पहलगाम के आतंकियों से की तुलना

UP News: समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद एसटी हसन ने ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारी के कपड़े उतरवाकर चैकिंग करने की घटना की निंदा की और ऐसा करने वालों की आतंकियों से तुलना की है.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारी के कपड़े उतरवाकर चेंकिंग करने की कोशिश की गई. इस घटना पर सियासत भी तेज हो गई है. मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद एसटी हसन ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और ऐसा करने वालों की तुलना पुलवामा की घटना के आतंकियों से कर डाली. उन्होंने कहा कि आज धर्म की राजनीति की जा रही है. 

सपा नेता एसटी एसन ने कांवड यात्रा मार्ग पर दुकानों पर नेम प्लेट और उनकी चैकिंग को लेकर हुई घटना पर कहा कि उन्हें ये अधिकार किसने दिया है कि वो ढाबों पर काम करने वालों की चैकिंग करें. ऐसे लोगों और पहलगाम में हमला करने वाले आतंकियों इन दोनों के बीच क्या अंतर है जिन्होंने धर्म पूछकर गोली मारी थी. ये भी आतंकी हैं, आज धर्म की राजनीति की जा रही है. 

चैकिंग के लिए कपड़े उतरवाने की कोशिश
बता दें यूपी में कांवड़ यात्रा से पहले खाने-पीने की दुकानों पर नेम प्लेट मामले को लेकर मुजफ्फरनगर में बघरा आश्रम के संचालक यशवीर महाराज व अन्य हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता एक ढाबे पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने काम करने वाले कर्मतारी से उसका नाम पूछा, जिसके बाद उसकी चैकिंग के लिए उसके कपड़े उतरवाने की कोशिश की गई. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. 

इस मामले का पुलिस ने संज्ञान लिया है, जिसके बाद आधा दर्जन हिन्दुवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किया गया है. पुलिस जब आरोपियों के घर पहुंची तो वो सभी फरार हो गए. पुलिस ने इस मामले में आरोपियों से उनका पक्ष रखने को कहा है. मामले की जांच की जा रही है. हालांकि इस मामले पर सियासत भी तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी समेत कई मुस्लिम संगठनों ने भी इस घटना पर आपत्ति दर्ज कराई है.  

UP Weather: यूपी में अगले 24 घंटों में भारी बारिश, 22 जिलों में मेघ गर्जन और बिजली गिरने की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 में बीजेपी को कितनी सीट मिलेगी? अखिलेश के करीबी ने बताया अपना 'सर्वे'
2027 में बीजेपी को कितनी सीट मिलेगी? अखिलेश के करीबी ने बताया अपना 'सर्वे'
यूपी चुनाव से पहले BJP का दलितों पर फोकस, बड़े संदेश की तैयारी
यूपी चुनाव से पहले BJP का दलितों पर फोकस, बड़े संदेश की तैयारी
लाखों भारतीयों की आस्था की चोरी...राम मंदिर मामले पर बोलीं डिपल यादव
लाखों भारतीयों की आस्था की चोरी...राम मंदिर मामले पर बोलीं डिपल यादव
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget