एक्सप्लोरर

UP News: रामभद्राचार्य के बयान पर अखिलेश के विधायक का पलटवार, बोले- 'पाकिस्तान की बात करना बेईमानी'

UP News: स्वामी रामभद्राचार्य के 'मिनी पाकिस्तान' वाले बयान पर सपा विधायक उमर अली ने कहा कि रामभद्राचार्य को देश को जोड़ने वाली बात करनी चाहिए, न कि विभाजनकारी बयानबाजी.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश को लेकर स्वामी रामभद्राचार्य के 'मिनी पाकिस्तान' वाले हालिया बयान ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है. समाजवादी पार्टी के विधायक उमर अली ने उनके इस बयान पर तीखा पलटवार किया है. सपा विधायक उमर अली ने कहा कि रामभद्राचार्य को देश को जोड़ने वाली बात करनी चाहिए, न कि विभाजनकारी बयानबाजी.

सपा विधायक उमर अली ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में सभी धर्म के लोग एक साथ मिलजुलकर रहते हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई और दलित सभी भाईचारे के साथ रहते हैं. स्वामी जी को ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए, जो लोगों के दिलों में दरार पैदा करें या गलतफहमियां बढ़ाएं.

धर्मगुरुओं को जोड़ने की बात करनी चाहिए- विधायक

विधायक ने कहा कि धर्मगुरुओं को जोड़ने की बात करनी चाहिए, न कि तोड़ने की. सभी धर्म एकजुट होंगे, तभी देश और प्रदेश मजबूत होगा. पाकिस्तान की बात करना बेमानी है, क्योंकि वह जा चुका है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हम सभी होली, दीवाली, रक्षाबंधन जैसे त्योहारों को मिलजुलकर मनाते हैं. यह प्रदेश प्यार और मोहब्बत का प्रतीक है.

'हमें विकास, कारोबार और रोजगार की करनी चाहिये बात'

सपा विधायक ने आगे कहा कि स्वामी रामभद्राचार्य को यह सोचना चाहिए कि देश और सर्व धर्म कैसे मजबूत हों. उत्तर प्रदेश एक गुलदस्ता है, जिसमें सभी धर्मों के फूल एक साथ होने पर ही इसकी खूबसूरती निखरती है. गुलदस्ते में जैसे पांच तरह के फूल होते हैं, वैसे ही हमारा देश सर्व धर्मों से मिलकर बना है. हमें विकास, कारोबार और रोजगार की बात करनी चाहिए. देश की जीडीपी को बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए, तभी देश मजबूत होगा और हम आगे बढ़ेंगे.

भारत-पकिस्तान मैच पर दी प्रतिक्रिया

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर सवाल किए जाने पर विधायक उमर अली ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि भारत ने पाकिस्तान को हराया. यह हिंदुस्तान की जीत है. ऊपरवाला करे कि हम हमेशा जीतें, चाहे खेल हो या जीडीपी. हर क्षेत्र में हम तरक्की करें, यही हमारी दुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुरादाबादः गांव की दहलीज लांघकर पहनी 'वर्दी', अब बेटियों की ढाल बनीं SI समीक्षा ठाकुर
मुरादाबादः गांव की दहलीज लांघकर पहनी 'वर्दी', अब बेटियों की ढाल बनीं SI समीक्षा ठाकुर
नोएडा-गाजियाबाद में मेघगर्जन के साथ मूसलाधार बारिश, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद में मेघगर्जन के साथ मूसलाधार बारिश, IMD ने दिया अलर्ट
अंतरराष्ट्रीय तकनीकी चुनौतियों का समाधान खोजेगी यूपी की 'टीम 12', योगी सरकार का फोकस
अंतरराष्ट्रीय तकनीकी चुनौतियों का समाधान खोजेगी यूपी की 'टीम 12', योगी सरकार का फोकस
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget