एक्सप्लोरर

Kushinagar: सपा विधायक तेजप्रताप यादव ने सीएम योगी पर साधा निशाना, सरकार को बताया किसान विरोधी

Kushinagar News: सपा विधायक तेज प्रताप यादव ने किसानों नीतियों को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा और बीजेपी सरकार को किसान विरोधी बताया. उन्होंने कहा कि आज किसानों को खाद और बीज नहीं मिल पा रहे.

कुशीनगर के रामकोला में 33वें शहीद दिवस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के विधायक तेजप्रताप यादव शामिल हुए. सपा नेता ने इस दौरान किसान नीतियों को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला किया और कहा कि ये सरकार किसान विरोधी है. किसानों को न खाद मिल रहा है और न बीच मिल पा रहा है.  

रामकोला में ये आयोजन साल 1992 में चीनी मिल परिसर में गन्ना मूल्य को लेकर हुए आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों की याद में किया जाता है. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में करहल से विधायक तेज प्रताप यादव और विशिष्ट अतिथि के रूप में आप नेता और यूपीएससी गुरू अवध ओझा मौजूद रहे.

सपा नेता तेजप्रताप यादव हुए शामिल

शहीद दिवस कार्यक्रम में पहुंचे तेज प्रताप यादव और अवध ओझा का सपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया. कार्यक्रम के दौरान आंदोलन में शहीद जमादार मियां और पड़ोही हरिजन के परिजनों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ब्रह्मशंकर त्रिपाठी, पूर्व विधायक डॉ पीके राय, इलियास अंसारी, जिलाध्यक्ष रामअवध यादव सहित हजारों कार्यकर्ता और किसान उपस्थित रहे.

ये आयोजन सपा नेता और पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने किया था. उन्हीं के नेतृत्व में 10 सितंबर 1992 में गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर रामकोला चीनी मिल के सामने गन्ना किसानों ने उग्र विरोध प्रदर्शन किया था. इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे किसानों पर फायरिंग कर दी थी.

इस फायरिंग में दो किसानों की मौत हो गई थी. शहीद हुए किसानों की याद में हर साल रामकोला चीनी मिल परिसर में 10 सितंबर को किसान शहीद दिवस मनाया जाता है. इसी दिन पुलिस की गोली से गन्ना किसान पड़ोही हरिजन और जमादार मियां शहीद हुए थे. इस कार्यक्रम में हर साल मुलायम सिंह यादव के परिवार का सदस्य जरुर शामिल होता है.

बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

किसान शहीद दिवस में पहुंचे सपा विधायक तेजप्रताप सिंह यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए सरकार को घेरा. तेजप्रताप ने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी सरकार है। इस सरकार में ना तो खाद मिल रहा है और ना ही बीज मिल रहा है. 

किसानों को मिलने वाली खाद को कुछ बीजेपी नेताओं ने तस्करी का अड्डा बना दिया है. खाद का रेट बढ़ गया लेकिन बोरी का वजन कम हो गया. गन्ना किसानों का लाखों रुपए अभी भी बकाया है लेकिन यह सरकार झूठ बोलती है. सरकार में गन्ना मूल्य की बढ़ोत्तरी नहीं हो रही है. किसानों और जनहित के मुद्दे पर सपा सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करती है.

यूपी में जाति देखकर हो रहा गाड़ियों का चालान! 8 लाख के फाइन से भड़के अखिलेश यादव ने शेयर किया ये डाटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget