एक्सप्लोरर

सपा विधायक पर शिकंजा कसा, IR 42 गैंग में सूचीबद्ध, 15 साथियों की भी मुश्किलें बढ़ीं

Samajwadi party के विधायक रमाकांत यादव और 15 सदस्यों को अपमिश्रित देशी शराब बनाकर लाइसेंसी देसी शराब की दुकान पर बेचने के मामले में अपराध में आईआर-42 गैंग के रूप में सूचीबद्ध किया है.

UP News: समाजवादी पार्टी के विधायक रमाकांत यादव की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. एडीजी वाराणसी जोन वाराणसी ने सपा विधायक और उनसे 15 सदस्यों को हत्या और अपमिश्रित देशी शराब बनाकर लाइसेंसी देसी शराब की दुकान पर बेचने आदि जैसे जघन्य अपराध में आईआर-42 गैंग के रूप में सूचीबद्ध किया है. रमाकांत यादव जुलाई 2022 से ही जेल में बंद हैं. 

अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया ने इस बारे में जानारी के देते हुए कहा कि रमाकांत यादव ने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर आपराधिक गतिविधियों से अधिक धन कमाने के उद्देश्य से आजमगढ़, जौनपुर और लखनऊ में हत्या और अपमिश्रित देसी शराब बनाकर लाइसेंसी देसी शराब की दुकान पर बेचने जैसे जघन्य अपराधों को अंजाम दिया है. इनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने केलिए इस गैंग को आईआर (इन्टर रेन्ज) स्तर पर सूचीबद्ध किया गया है. इसका कोड नंबर IR- 42 है जिसमें 15 सदस्य हैं. 

गैंग में इन आरोपियों का नाम भी शामिल
वाराणसी एडीजी द्वारा रजिस्टर्ड किए गए इंटर स्टेट गैंग में 15 सदस्य हैं. इनमें रंगेश यादव का नाम भी है, जिसके ठेके से जहरीली शराब की बिक्री हुई थी. रंगेश यादव जौनपुर का रहने वाला है. उसके अलावा सूर्यभान दीदारगंज थाना क्षेत्र से, पुनीत कुमार यादव, दीदारगंज, रामभोज अहिरौला, अशोक यादव फूलपुर, मोहम्मद फहीम अहिरौला थाना क्षेत्र का रहने वाला है. पंकज यादव दीदारगंज, मोहम्मद नदीम अहिरौला, मोहम्मद कलीम अहिरौला, मोहम्मद नईम, अहिरौला, मोहम्मद सलीम, अहिरौला, शहबाज अहिरौला, नसीम नेता उर्फ नसीम रूपाईपुर अहिरौला, रवि कुमार क्षत्रि उर्फ राजकुमार, वाराणसी के काशीपुर का जबकि जोयन्ता कुमार मिश्रा पश्चिम बंगाल के 24 परगना का रहने वाला है. 

जहरीली शराब पीने से हुई थी 7 की मौत
आपको बता दें कि 21 फरवरी 2022 को आजमगढ़ के अहिरौला थाना क्षेत्र के माहुल में जहरीली शराब पीने से 7 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. जबकि 60 से अधिक लोग बीमार हो गए थे. कई लोगों के आंखों की रोशनी चली गई थी. जिस ठेके से यह जहरीली शराब बिकी थी. वह ठेका सपा के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव के भांजे रंगेश यादव का था.

इस मामले में तत्कालीन जिले के एसपी अनुराग आर्य और डीएम अमृत त्रिपाठी ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों पर गैंगेस्टर और 12 आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई की थी. पुलिस की विवेचना में सपा के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव का नाम इस पूरे मामले में आया था. 26 जुलाई 2022 से इस मामले में सपा के बाहुबली विधायक जेल में बंद है. 23 फरवरी 2023 को अहिरौला थाना क्षेत्र के रूपईपुर में रात दो बजे तत्कालीन जिले के एसपी अनुराग आर्य ने छापेमारी करते हुए इस जहरीली शराब के सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया था.

इस मामले में एसपी आजमगढ़ हेमराज मीणा ने बताया कि रमाकांत यादव पर हत्या और अपमिश्रित शराब बनाने का आरोप है. इस वजह से उनके गैंग को चिन्हित किया गया है. रमाकांत यादव पहले से जेल में है. गैंग के कुछ सदस्य भी जेल में है जबकि कुछ की जमानत हो चुकी है. सभी के ऊपर गैंगस्टर एक्ट के साथ कार्रवाई की जा रही है. एसपी ने कहा की गैंग पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.  

अवध ओझा अब बनेंगे राजनीति के 'राजा', AAP में शामिल, जानें- यूपी के गोंडा से दिल्ली में सियासत तक का सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
ग्रेटर नोएडा: सूरजपुर कोर्ट में वकीलों का हंगामा, पुलिस और अधिवक्ताओं की हुई झड़प
ग्रेटर नोएडा: सूरजपुर कोर्ट में वकीलों का हंगामा, पुलिस और अधिवक्ताओं की हुई झड़प
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, प्रीपेड बिजली मीटर पर मिली राहत, नया फार्मूला लागू
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, प्रीपेड बिजली मीटर पर मिली राहत, नया फार्मूला लागू
Muzaffarnagar News: पुलिस ने हथियार तस्करों के गिरोह का किया पर्दाफाश, मेरठ के चार तस्कर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: पुलिस ने हथियार तस्करों के गिरोह का किया पर्दाफाश, मेरठ के चार तस्कर गिरफ्तार

वीडियोज

Iran- Israel War: America अकेला, Trump की 7 देशों से अपील बेअसर | Iran Israel War | Netanyahu
55,000 मीट्रिक टन LPG...कितने लोगों को मिलेगी राहत?
LPG संकट पर सरकार के खिलाफ Mamata Banerjee का प्रदर्शन
Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel-Iran War Live: आप किस पक्ष में हैं? अमेरिका-इजरायल से जंग के बीच ईरान ने मुस्लिम देशों से पूछा; ट्रंप ने दी ये धमकी
आप किस पक्ष में हैं? US-इजरायल से जंग के बीच ईरान ने मुस्लिम देशों से पूछा; ट्रंप ने दी ये धमकी
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले, 'गिनती शुरू करने से पहले चुनाव आयोग से इजाजत लेनी होगी'
Live: भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले, 'गिनती शुरू करने से पहले चुनाव आयोग से इजाजत लेनी होगी'
'महिला विरोधी कदम', बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया तो भड़कीं ममता बनर्जी
'महिला विरोधी कदम', बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया तो भड़कीं ममता बनर्जी
पाकिस्तान को धोखा देकर IPL 2026 में खेलेगा वेस्टइंडीज का ये स्टार? LSG का बन सकता है हिस्सा
पाकिस्तान को धोखा देकर IPL 2026 में खेलेगा वेस्टइंडीज का ये स्टार? LSG का बन सकता है हिस्सा
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, प्रीपेड बिजली मीटर पर मिली राहत, नया फार्मूला लागू
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, प्रीपेड बिजली मीटर पर मिली राहत, नया फार्मूला लागू
भारत में कितने तरह के होते हैं पेट्रोलियम पदार्थ, उनका कहां-कहां और कितना होता है इस्तेमाल?
भारत में कितने तरह के होते हैं पेट्रोलियम पदार्थ, उनका कहां-कहां और कितना होता है इस्तेमाल?
Embed widget