एक्सप्लोरर

दरगाहों पर बीजेपी MLA के विवादित बयान पर भड़के सपा विधायक, रामायण का किया जिक्र

Nand Kishore Gurjar Statement: सपा विधायक ने कहा कि देश की आजादी के लिए हिंदू-मुसलमान सबने मिलकर लड़ाई लड़ी थी. तभी हमारा देश आजाद हुआ. इस तरह की बातें करना भाजपा विधायक को शोभा नहीं देता.

UP Politics: गाजियाबाद की लोनी सीट से बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर  के दरगाहों को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर सियासत गरमा गई है. समाजवादी पार्टी के बिलारी से विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने उनके बयान पर पलटवार किया और उसे समाज में सद्भाव बिगाड़ने वाला बताया. उन्होंने कहा कि ये देश गंगा जमुनी तहजीब वाला है. हमें सभी के धर्म का सम्मान करना चाहिए. 

सपा विधायक फहीम इरफान ने नंदकिशोर गुर्जर को जवाब देते हुए कहा कि ये बहुत गलत बयान है और समाज मे सद्भाव को बिगड़ने वाला है. भाजपा विधायक के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए. हम इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष से भाजपा विधायक की शिकायत करेंगे. हमारा देश गंगा-जमुनी तहजीब का देश है और किसी के भी धर्म का अपमान नहीं करना चाहिए. 

सपा विधायक ने दिया जवाब
फहीम इरफान ने कहा- भाजपा विधायक ने बहुत खराब बात की है दरगाहों पर सभी धर्म और मजहब के लोग अपनी-अपनी मुरादें लेकर जाते हैं और अल्लाह के नेक बंदों की दुआओं से लोगों की मुरादें पूरी होती हैं. सूफी संतों का सभी सम्मान करते हैं. हम उनके बारे में इस तरह की बात को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे. दरगाहों पर फिल्मी सितारें भी बड़ी संख्या में जाते हैं भाजपा विधायक अपनी राजनीति के लिए इस तरह की खराब बात कर रहे हैं. 

उन्होंने कहा कि ये हमारे दिलों को तोड़ने वाली बात है. भाजपा विधायक को शायद मालूम नहीं है कि हमारे देश में मिलीजुली संस्कृति है मैं खुद मोहम्मद फहीम इरफान होने के बावजूद अपने क्षेत्र में होने वाले रामायण के पाठ और श्री कृष्णा जन्माष्टमी के अवसरों पर हिंदू धर्म के कार्यक्रमों में मुझे बुलाया जाता है और मैं वहां सम्मान के साथ जाता हूं, ये हमारे देश की यही संस्कृति है कि एक दूसरे के धर्म का सम्मान करना. 

सपा विधायक ने कहा कि देश की आजादी के लिए हिंदू-मुसलमान सबने मिलकर लड़ाई लड़ी थी. तभी हमारा देश आजाद हुआ. इस तरह की बातें करना भाजपा विधायक को शोभा नहीं देता वह विधानसभा के सदस्य हैं. ऐसे बयान देकर वह लोगों के दिलों को तोड़ रहे हैं और देश के अमन सुकून और देश के संस्कृत सौहार्द को बिगाड़ रहे हैं. भाजपा विधायक ने शायद अपने धार्मिक ग्रंथ भी नही पढ़े हैं अगर उन्होंने रामायण और रामचरितमानस पढ़ ली होती तो ऐसे बयान न देते.

बता दें कि बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने हिन्दुओं को दरगाहों में जाने से मना किया था. उन्होने कहा कि हिन्दू दरगाहों या मजारों पर न जाएं क्योंकि वहां जिहादी दफ़्न हैं. इन्होंने महिलाओं पर जुल्म किया और उन्हें जौहर के लिए मजबूर किया था. अगर हिन्दू वहां जाकर माथा पटकता है तो उससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं है. 

UPPSC के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 5वें दिन भी जारी, थाली पीटकर कर रहे हैं नारेबाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
Aligarh News: नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget