एक्सप्लोरर

'सुभासपा की वजह से सपा पूर्वांचल में जीती' वाले ओपी राजभर के बयान पर सपा विधायक का जवाब, कही ये बात

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) विधायक और पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) के 'सुभासपा की वजह से सपा पूर्वांचल में जीती' वाले बयान पर पलटवार किया है.

UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को आजमगढ़ (Azamgarh) के विधायकों, निवर्तमान जिलाध्यक्ष और अन्य नेताओं के साथ पार्टी कार्यालय पर बड़ी बैठक की. इस बैठक में लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी रहे धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) भी मौजूद रहे. हाल ही में हुए लोकसभा के उपचुनाव में सपा का गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ में बीजेपी (BJP) ने कमल खिलाया है. इसके बाद से लगातार इस सीट की समीक्षा और 2024 को लेकर रणनीति बन रही है. बैठक में पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर भी चर्चा हुई.

क्या बोले मंत्री?
आजमगढ़ से सपा विधायक और पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेताजी मुलायम सिंह यादव का आजमगढ़ में बहुत विश्वास है. वहां से मुलायम सिंह यादव ने चुनाव जीता और सपा अध्यक्ष ने भी वहां से चुनाव लड़ा और ऐतिहासिक जीत हासिल की. अभी उनकी जगह सीट खाली होने पर जो चुनाव हुआ. उसमें हम कुछ वोटों से हारे इसके लिए सबको दुख है. उसी के लिए शनिवार को बुलाई गई थी. सबको साहस और हिम्मत से काम करने का संदेश दिया.

हमारी पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है. लोगों को मिलकर पार्टी से जोड़ने का काम करना है. यह लड़ाई हमारी 2024 तक जारी रहेगी. पार्टी मजबूत संगठन से होती है और संगठन की बड़ी जिम्मेदारी होती है. इसीलिए सदस्यता अभियान चला रहे हैं. इसके बाद बूथवार हर समाज के लोगों को जोड़ने का काम करेंगे. आज बूथ पर जो कमी है उसे पूरा करके चुनाव जीतेंगे. विधायकों को भी सदस्यता अभियान के लिए बुकलेट दी गई है. कैंप भी लग रहा है और गांव गांव जाकर भी पर्ची काट रहे हैं. अगर कोई 20 रुपये देकर भी सदस्य बनता है तो उसका मनोबल बढ़ता है उसका वोट पक्का होता है.

UP MLC Election 2022: बीजेपी ने की उम्मीदवारों की घोषणा, धर्मेंद्र सैंथवार और निर्मला पासवान को मैदान में उतारा

ओम प्रकाश राजभर को दिया जवाब
पूर्वांचल में शुरू होने वाली पदयात्रा और ओम प्रकाश राजभर के इस बयान के सुभासपा की वजह से सपा पूर्वांचल में इतनी सीटें जीत पाई, पर भी दुर्गा प्रसाद यादव ने जवाब दिया. उन्होंने कहा है कि यह बात सही नहीं है कि उनके समाज के लोग उनके साथ हैं. दुख-सुख में तो हम भी उनके साथ हैं. जो दुख-सुख में रहेगा किसी समाज को मदद करेगा तो वह आपके साथ रहने का काम करता है. सपा तो अकेले दम पर चुनाव लड़ी और जीतने का काम किया है. 2012 में लड़ी थी और सरकार बनाई. पूर्वांचल में सबसे बढ़िया सीट दी है. 

उन्होंने कहा कि यह संजोग रहा की कुछ वोट से इस बार हार गए, यह उपचुनाव था. प्रत्याशी ने बहुत मेहनत की, चुनाव कहां से मिस हुआ इसकी हमें भी तकलीफ है. दुर्गा यादव ने कहा कि आजमगढ़ ऐतिहासिक जिला रहा है. समाजवादियों का गढ़ रहा है और रहेगा. 2024 में दोनों लोकसभा सीट जीत कर दिखाएंगे. अखिलेश यादव पहले भी चुनावी मैदान में नजर आए, आगे भी आएंगे. अगर थोड़ा सा हमारा वोट बढ़ा होता तो हम सरकार बना लेते.

ये भी पढ़ें-

Lok Sabha Election 2024: 'मिशन 2024' की तैयारी में लगी सपा, पूर्वांचल पर खास फोकस, पार्टी ने बनाई ये रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मायावती जी आईं लेकिन...' CM योगी ने की बसपा चीफ की तारीफ, अखिलेश यादव पर कसा तंज
'मायावती जी आईं लेकिन...' CM योगी ने की बसपा चीफ की तारीफ, अखिलेश यादव पर कसा तंज
मेरठ: पुलिस हिरासत में थर्ड डिग्री टॉर्चर, किसान नेताओं ने लगाए आरोप
मेरठ: पुलिस हिरासत में थर्ड डिग्री टॉर्चर, किसान नेताओं ने लगाए आरोप
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत

वीडियोज

Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget