एक्सप्लोरर

'देश अब आंदोलन मांग रहा है...', वक्फ बिल पर अखिलेश के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने सुना दी खरी-खरी

Waqf Amendment Bill: सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने रोड पर नमाज पढ़ने पर कहा कि सरकार तानाशाही कर रही है. लोकतंत्र में सरकार को सभी धर्म के धार्मिक कार्यों के लिए उनकी व्यवस्था करने के लिए कहा गया है

Shivpal Singh Yadav on Waqf Amendment Bill: केंद्र सरकार ने बुधवार को लोकसभा में वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक पेश कर दिया है. इस बिल को लेकर समाजवादी पार्टी ने सदन में ही जमकर विरोध किया. इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर कहा कि हमारी पार्टी वक्फ संशोधन बिल का विरोध करती है और करती रहेगी. इसके साथ ही सपा नेता ने इशारे में कहा कि सरकार समाज के कुछ लोगों को चुन-चुन कर अपमानित करने का काम कर रही है.

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग देश को बांटने का काम कर रहे हैं, जिससे देश कमजोर होगा. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा की सभी धर्म के कार्यक्रमों पर सरकार को व्यवस्था करनी चाहिए अगर व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं तो गद्दी को छोड़ देना चाहिए. उन्होंने कहा कि संविधान में लिखा है कि सभी समाज के लोगों को अपने-अपने धार्मिक त्योहार मनाने का अधिकार है और सरकारों की उनके त्यौहार को मनाने की व्यवस्था देने का काम होता है. अगर यह व्यवस्था नहीं दे रहे हैं तो यह तानाशाही कर रहे हैं मनमानी कर रहे हैं, पूरा देश अब आंदोलन मांग रहा है और अब आगे आंदोलन होगा.

नमाज पढ़ने के लिए भी सरकार को व्यवस्था करनी चाहिए- शिवपाल यादव

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने रोड पर नमाज पढ़ने पर कहा कि सरकार तानाशाही कर रही है. लोकतंत्र में सरकार को सभी धर्म के धार्मिक कार्यों के लिए उनकी व्यवस्था करने के लिए कहा गया है अगर नमाज की बात है तो नमाज पढ़ने के लिए भी सरकार को व्यवस्था करनी चाहिए. वहीं एक सवाल जिस पर शिवपाल सिंह यादव से पूछा गया कि संभल में 52 जगह और मंदिर को चिन्हित किया गया है. इस पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सरकार सिर्फ पुराने पन्ने पलट रही है जिस देश टूटेगा यह देश तोड़ने का काम कर रहे हैं जिससे जनता आंदोलन होगी.

जनता को बीजेपी बांट रही है- शिवपाल यादव

इसके साथ ही शिवपाल सिंह यादव ने कहा की जनता को बीजेपी बांट रही है, जनता अब इसका जवाब देगी. आंदोलन के रूप में आगे के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकारों को समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन पूरे देश से उखाड़ फेंकेंगे. यूपी के चुनाव में भी समाजवादी पार्टी पूरी तरह से तैयार है. बीजेपी जहां उत्तर प्रदेश में अपने 8 वर्ष पर पीठ थपथपा रही है, वहीं पूरे प्रदेश में जनता परेशान है. आगे के चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा.

(इटावा से अमित मिश्रा की रिपोर्ट)

इलाहाबाद हाईकोर्ट से सपा नेता आजम खान को राहत, इस मामले में गिरफ्तारी पर लगी रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने हर्रैया में सपा पर साधा निशाना
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना
'यूपी में भी लागू होगा वक्फ संशोधन बिल 2024', दानिश अंसारी के बयान से सियासी हलचल तेज
'यूपी में भी लागू होगा वक्फ संशोधन बिल 2024', दानिश अंसारी के बयान से सियासी हलचल तेज

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget